BIHARBreaking NewsSTATE

दीपावली की तैयारी शुरू, ब्रांडेड पेंट्स के दाम भी 20 से 25 फीसदी तक बढ़े

दीपावली को लेकर घरों की साफ सफाई अंतिम दौर है । इस बार किसानों व गरीबो के आशियानें चमक से दूर हो रहे । त्योहारी सीजन में घर और ऑफिस की रंगाई पुताई कराना महंगा पड़ेगा । पिछले वर्ष की तुलना में इस बार डिस्टेंपर , इमल्सन पेंट , इनेमिल , प्राइमर आदि के पेंट्स के दाम 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं । प्लास्टिक पेंट से लेकर ऑयल बाउंड डिस्टेंपर तक सब महंगे हो गए हैं जिससे लोगों को दीवार , खिड़की , दरवाजे चमकाने के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी । वहीं पेंट कंपनियों ने बाजार में कई तरह के नए रंग उतारे हैं , जिनके इस्तेमाल से घर और ऑफिस को एक नया लुक दिया जा सकता है । पेंट कारोबार से जुड़े व्यवसायियों का कहना है कि दीपावली पर पिछले वर्ष चालीस से पच्चास लाख रुपये का कारोबार हुआ था । लेकिन सुखा होने के कारण कारोबार पर असर पड़ा है । व्यवसायी पंकज कुमार , पप्पू प्रसाद , राजू जायसवाल , प्रमोद केशरी , आसिफ़ अली कहते है कि बाजार की अधिकतर दुकानों में दीपावली की रौनक नहीं दिखायी दे रही है । लॉकडाउन व मंहगाई का असर इस कदर है कि अबतक 8 से 12 प्रतिशत ग्राहक पहुंचे है।

नौतन बाजार में पेंट व रंग की 24 से अधिक दुकानें
रंग कारोबार में फुटकर मांग कमजोर पड़ने से बिक्री पर सीधा असर पड़ा है। व्यवसायियों की मानंे तो एक दशकों के दौरान व्यवसाय पर इस तरह का असर नहीं हुआ था। महंगाई का असर व्यापक है। खुदरा ग्राहकों के नहीं पहुंचने से बाजारों में कमजोरी का रुख कायम हो गया है । जानकारों के अनुसार पूरी मंडी में करीब दो दर्जन से अधिक रंगों की दुकान है । जहां हर उत्पादन के पेंट व रंग मंगाये गये है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.