BIHARBreaking NewsSTATE

सरकार की रिपोर्ट : बिहार के 3397 स्कूलों में शौचालय तो 137 में बच्चाें को पीने के पानी की सुविधा भी नहीं

राज्य के 71 हजार प्रारंभिक स्कूलों में 50547 स्कूलों में लाइब्रेरी नहीं हैं। 45887 स्कूलों में खेल के मैदान नहीं हैं। 33607 स्कूलों में चहारदीवारी नहीं हैं। 14185 स्कूलों में दिव्यांग बच्चों और शिक्षकों के लिए रैंप नहीं हैं। 11640 स्कूलों में बिजली की सुविधा नहीं है। 137 स्कूलों में पेयजल की सुविधा नहीं है। 3397 ऐसे स्कूल हैं, जहां शौचालय तक नहीं है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने सभी डीईओ को जिलावार आंकड़ा जारी कर स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं बेहतर करने का निर्देश दिया है। कहा कि स्कूलों में न्यूनतम आधारभूत संरचना नहीं होने से बच्चों का ड्रॉपआउट अधिक हो रहा है।

पटना जिले के 58 स्कूलों में बिजली नदारद
पटना जिले 126 स्कूलों में छात्रों और 48 स्कूलों में छात्राओं के लिए शौचालय नहीं है। दो स्कूलों में पेयजल की सुविधा नहीं हैं। 58 स्कूलों में बिजली नहीं है। 151 स्कूलों में रैंप भी नहीं है। 764 स्कूलों में बाउंड्रीवाल नहीं हैं जबिक जिले के 2280 स्कूलों में खेल मैदान ओर 2708 स्कूलों में लाइब्रेरी नहीं है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.