मुजफ्फरपुर। शहर में सड़क जाम रहने से शहरवासी जाम की समस्या से ऊब गये है। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की तैयारी चल रही है। लेकिन जाम की समस्या कैसे दूर हो इस बार किसी प्रशासन का ध्यान नहीं है।
अगर आप कोई जरूरी काम से निकले हो तो समय और जल्दबाजी में नहीं पहुंच सकते है। आप कहीं न कहीं जाम में फंस जायेंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि चौक पर यातायात पुलिस की मुस्तैदी रहने के बावजूद जाम लगना कई सवाल खड़ा करता है।
पुलिस के रहने के बावजूद चारों दिशा से आवागमन चालू रहता है। वैसी स्थिति में जाम लगना स्वभाविक है। जब तक दो साइड से ट्रैफिक नहीं रूकेगा तो मार्ग पर आवागमन कैसे होगा। फिर तो जाम में फंसना ही होगा।

इसके साथ ही कई ऐसे वाहन चालक है जो जल्दबाजी में हम पहले निकल जाय के चक्कर में आने वाली गाड़ी के आगे जाकर खड़े हो जाते है। वैसी स्थिति में वे खुद नहीं निकलते है और नहीं दूसरी वाहन को निकलने देते है। फिर जाम लगना शुरू हो जाता है।

शहर में सिर्फ सरैयागंज है जहां चार पुलिसकर्मी तैनात रहते है जो दो साइड से यातायात रोककर आवागमन कराते है। गुरुवार को दिनभर शहर के विभिन्न जगहों पर सड़क जाम की समस्या से लोग परेशान रहे। उमस भरी गर्मी और तपती हुई धूप में लोग पसीना से लतपथ रहे। दोपहर दो बजे सरैयागंज टावर चौक पर जाम लगा।

फिर क्या था पूरब और पश्चिम छोड़ में वाहनों की लम्बी कतार लग गयी। आधे घंटे के बाद धीरे-धीरे वाहन खसनका शुरू हुआ। मोतीझील में एक कार के कारण जाम लग गया। हाल यह हो गया कि दोनों दिशा से वाहनों की कतार लग गई। वैसी स्थिति में कोई भी वाहन आगे पीछे होना मुश्किल बन गया।




Leave a Reply