BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर: गया-नई दिल्ली के बीच 25 से 19 नवम्बर तक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन

मुजफ्फरपुर: गया-नई दिल्ली के बीच 25 से 19 नवम्बर तक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन

मुजफ्फरपुर। छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए सासाराम, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते गया और नई दिल्ली के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। इस टे्रन में कुल 20 कोचों की सुविधा यात्रियों को दी गयी है।

गाड़ी संख्या 01678 नई दिल्ली-गया फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन 25 अक्टूबर से लेकर 19 नवम्बर तक किया जायेगा। टे्रन सप्ताह में दो दिन प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को चलेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 01677 गया-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन 26 अक्टूबर से लेकर 20 नवम्बर तक किया जायेगा। टे्रन सप्ताह में दो दिन प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इनमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।

गाड़ी संख्या 01678 नई दिल्ली-गया फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 25 अक्टूबर से लेकर 19 नवम्बर तक प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को चलेगी। नई दिल्ली से 08.10 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 21.10 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर 22.20 बजे भभुआ रोड 22.53 बजे, सासाराम 23.10 बजे, डेहरी ऑनसोन 00.30 बजे इसके बाद गया पहुंचेगी।

गया जंक्शन से वापसी में गाड़ी संख्या 01677 गया-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 26 अक्टूबर से लेकर 20 नवम्बर तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को चलेगी। गया से 07.00 बजे प्रस्थान कर 08.08 बजे डेहरी ऑन सोन 08.24 बजे, सासाराम 09.00 बजे, भभुआ रोड 10.40 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। वहां से स्पेशल ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 23.35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

अप एवं डाउन दिशा में इस ट्रेन का पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और नई दिल्ली के मध्य प्रयागराज जंक्शन कानपुर एवं गाजियाबाद स्टेशनों पर भी ठहराव दिया गया है।

इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 07, साधारण श्रेणी के 11 एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 20 कोच की सुविधा यात्रियों को दी गयी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.