मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के सहबाजपुर में मुखिया प्रत्याशी के घर पर ह’मला करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को 15 लोगों को हि’रासत में लिया गया है। पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गि’रफ्तार आरोपियों में गुड्डू, प्रकाश कुमार, साकेत सिंह, चंदन कुमार, किशन कुमार, महेश्वर राय, सत्यम कुमार, नवीन कुमार, राकेश ठाकुर, सुधीर कुमार, पंकज, राजकुमार सिंह, मुकेश कुमार, गोलू कुमार, प्रतीक रौशन शामिल है। बता दें कि मंगलवार की देर रात सहबाजपुर में मुखिया प्रत्याशी के घर पर हमला किया गया था। विरोध करने पर प्रत्याशी के दोनों बेटों के साथ मारपीट की गई थी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।
यह हुई थी पूरी घटना
मामले को लेकर मुखिया प्रत्याशी रंजना देवी के पुत्र नवनीत सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर रात क्षेत्र में अपने समर्थकों से मिलकर आए और दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान बाइक सवार 6 युवक चक्कर काटने लगे। उन्हें संदेह हुआ तो बाहर जाकर उन सभी को रोककर पूछा। यहां पर चक्कर काटने का क्या मतलब है। आरोपियों ने जवाब दिया की वे लोग NCC कैडेट्स हैं। अहियापुर थाना द्वारा निगरानी करने को कहा गया है। नवनीत ने थाना से इसकी जानकारी लेने की बात कही।



नवनीत का आरोप है इस क्रम दूसरे प्रत्याशी का पुत्र वहां आकर धमकी देने लगा। कहा कि अपनी मां को चुनाव लड़ने से रोक लो। अन्यथा लाशें बिछ जाएंगी। बाहर में हल्ला हंगामा होता सुनकर नवनीत के बड़े भाई अश्विनी कुमार बाहर निकले। धमकी देने का विरोध किया। इसके बाद सभी ने मिलकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।




Leave a Reply