BIHARBreaking NewsSTATE

तारापुर में नेता प्रतिपक्ष ने कहा- दोनों सीटें RJD की झोली में डाल दें तो खेला हो जाएगा

तारापुर और कुशेश्वरस्थान की दोनों सीट राजद की झोली में आप लोग डाल दें तो हम विश्वास के साथ कहते हैं कि आने वाले समय में खेला हो जाएगा। तारापुर की सभा में ये बातें तेजस्वी यादव ने मंगलवार शाम में कहीं। उन्होंने कहा कि हम पिछले चुनाव में कहे था ना कि हम मुख्यमंत्री बनेंगे तो पहला कमल से 10 लाख नौजवान को सरकारी को नौकरी देंगे।

BJP वालों ने कहा कि 19 लाख देंगे। पूछें कहां है नौकरी? पढ़-लिख लेने के बाद भी नौकरी नहीं है। पूछे एक साल हो गए कहां है नौकरी? महंगाई कहां जा रही है? सब कुछ महंगा हो गया है। सिर्फ आउटगोईंग है इनकमिंग कुछ नहीं है। मौजूदा सरकार से सभी नाराज हैं। यूरिया तक काफी महंगा हो गया। सरकार गरीबी नहीं हटा रही है गरीबे को मार रही है।

संभावनाओं का खेल है राजनीति

बिहार में तेजस्वी यादव की पार्टी तभी राजनीतिक खेला कर सकती हैं जब किसी सत्ता पक्ष से जुड़ी पार्टी के एक तिहाई विधायकों को तोड़ कर अपनी तरफ ले आएं। अभी कोई भी सत्ता पक्ष की पार्टी टूटने की स्थिति में नहीं है। हां सत्ता पक्ष और विपक्ष का अंतर कम जरूर हो जाएगा और सत्ता पक्ष की किसी पार्टी को यह कॉन्फिडेंट हो जाए कि तेजस्वी सरकार बना सकते हैं तो उनको समर्थन कर दे। लेकिन इसकी भी गुंजाइश कम दिख रही है। सब कुछ के बावजूद राजनीति को संभावनाओं की खेल माना जाता है और कब खेला हो जाए कहना मुश्किल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.