BIHARBreaking NewsNatureSTATE

नाव से मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं मतदाता, बारिश से बचने के लिए प्लास्टिक ओढ़ा

बिहार पंचायत चुनाव के चौथे चरण के लिए वोटिंग जारी है। बुधवार को 36 जिलों के 53 ब्लॉक में मतदान हो रहे हैं। खगड़िया के पौरा और बलतारा पंचायत में मतदाताओं को नदी पार करके मतदान केंद्र तक पहुंचना पड़ रहा है। बारिश के बीच नाव पर प्लास्टिक ओढ़कर मतदाता वोट देने पहुंच रहे हैं। वहीं, सीतामढ़ी के मिर्जापुर पंचायत में EVM के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यहां EVM से प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह ही गायब हो गया है। पंचायत समिति के सदस्य के चुनाव चिन्ह में उलट-फेर किया गया है। इधर, कटिहार में सालेपुर में एक बूथ पर टेबल और कुर्सी तक नहीं है। यहां फर्श पर EVM रख वोटिंग कराई जा रही है।

टेंट के अंदर मतदान के लिए लोगों की भीड़।

टेंट के अंदर मतदान के लिए लोगों की भीड़।

वोटिंग अपडेट्स

  • भोजपुर के तरारी प्रखंड में सभी खराब EVM को दुरुस्त किया गया।
  • गया के गुरुआ में बूथ संख्या 76, 77 पर बोगस वोटिंग के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
  • यहां दो समुदायों के बीच झड़प होने की अफवाह फैल गई थी।
  • भागलपुर में भी मतदान केंद्रों पर बारीश के बीच मतदाता पहुंच रहे हैं।
  • बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गई है। भीड़ जुटने पर पुलिस ने लोगों को मतदान केंद्र से भगाया है।
  • सीतामढ़ी के मिर्जापुर पंचायत में ईवीएम के साथ छेड़छाड़, ईवीएम से प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह गायब।
  • पंचायत क्रम संख्या 15 पंचायत समिति सदस्य का चुनाव चिन्ह का उलट फेर।
  • मुजफ्फरपुर के भीखनपुर पंचायत के बूथ नंबर 30 और 31 पर प्रत्याशियों के समर्थकों के घुसे जाने पर हंगामा।
  • जमुई के कवाली गांव में बूथ नंबर 69 पर प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प।
  • पुलिस ने मामला शांत कराया। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से फिर से शुरू।
  • दोपहर 12:00 बजे तक कुल 6.12 फ़ीसदी हुआ मतदान
  • बायोमेट्रिक से मिलान नहीं होने के कारण 8,375 मतदाता हुए रिजेक्ट।
  • गया जिले के गुरुआ के बूथ नंबर 111 में बोगस वोटिंग का आरोप।
  • सलमा खातून का वोट किसी दूसरे ने दिया, बायोमेट्रिक सिस्टम नहीं कर रहा काम।
  • मोतिहारी के ढाका प्रखंड के बूथ संख्या 179 पर वार्ड सदस्य पद का चुनाव स्थगित।
  • चुनाव लड़ रहे थे 11 लोग। EVM बैलेट में सिर्फ 7 प्रत्याशियों का नाम।
  • पटना के दुल्हिनबाजार के 17 मतदान केंद्रों पर बायोमेट्रिक काम नहीं कर रहा।
  • पटना के बिहटा के 27 मतदान केंद्रों पर भी बायोमेट्रिक सिस्टम फेल।
  • नालंदा-इस्लामपुर प्रखंड के बड़ाय गांव में मतदान केंद्र के पास भौरा का हमला। कई मतदाता जख्मी।
  • बक्सर के बसुधर पंचायत के बूथ नं 1,2,3 पर सभी पोलिंग पार्टियों को बदला गया।
  • मुजफ्फरपुर में बूथ संख्या 101 पर मुखिया प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच विवाद।
  • कटिहार जिले के तीन प्रखंडों में बारिश के बावजूद मतदाताओं की दिख रही भीड़।
  • नवादा में एक बूथ पर दिव्यांग बहन को वोट दिलाने पहुंचा भाई। भाई ने कहा- बहन को नहीं दिखता है, इसलिए वोट दिलाने के लिए लाया हूं।
  • समस्तीपुर के विभूतिपुर पतैलिया में बूथ संख्या 3, 5, 15 में ईवीएम मशीन खराब।
समस्तीपुर के विभूतिपुर प्रखंड में मतदान करने के लिए जाती बुजुर्ग महिला।

समस्तीपुर के विभूतिपुर प्रखंड में मतदान करने के लिए जाती बुजुर्ग महिला।

बारिश की वजह से भी मतदान प्रभावित
पटना, मुजफ्फरपुर, सासाराम, खगड़िया, दरभंगा, बेतिया और बगहा के कई मतदान केंद्रों पर सुबह 6 बजे से ही मतदाताओं की भीड़ लगने लगी। मधुबनी के राजनगर और खजौली प्रखंड में सुबह से हो रही लगातार बारिश के वजह से मतदान केन्द्रों पर वोटिंग के लिए लोग नहीं जा पा रहे हैं। खगड़िया में भी लगातार हो रही बारिश के कारण मतदान करने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भोजपुर में मतदान के लिए पहुंची वोटर।

भोजपुर में मतदान के लिए पहुंची वोटर।

खगड़िया में बूथ के अंदर जांच करते अधिकारी।

खगड़िया में बूथ के अंदर जांच करते अधिकारी।

ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 41,120 प्रत्याशी मैदान में

चौथे चरण में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 41,120, ग्राम पंचायत मुखिया पद के लिए 5835, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 5979, ग्राम कचहरी पंच पद के लिए 17553, ग्राम कचहरी सरपंच पद के लिए 4190 और जिला परिषद सदस्य पद के लिए 1131 उम्मीदवार मैदान में हैं।

चौथे चरण में 799 ग्राम पंचायतों के मुखिया और सरपंच के लिए चुनाव होंगे। 10888 वार्डों में ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम कचहरी के पंच पर चुनाव हो रहा है। जिला परिषद की 119 सीटों पर, जबकि पंचायत समिति की 1093 पदों पर चुनाव के लिए चुनाव कराया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.