BIHARBreaking NewsSTATE

मानसून खत्म, फिर भी बिहार में बारिश, आज भी 31 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अ’लर्ट

बिहार में बारिश रिकॉर्ड तोड़ रही है। मानसून का समय 30 सितंबर को समाप्त हो चुका है और 10 दिन पहले मानसून की वापसी भी हो चुकी है, लेकिन बारिश का सिस्टम बना हुआ है। पटना से लेकर राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश हो रही है। तेज हवा और गरज के साथ बारिश ने मौसम ठंडा कर दिया है। हालात 21 अक्टूबर तक ऐसे ही बने रहने के आसार हैं।

बिहार के साथ पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश और झारखंड का यही सिस्टम बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि एक बार फिर से ट्रफ रेखा उत्तर प्रदेश, बिहार होते हुए झारखंड, बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके प्रभाव से बिहार के अधिकांश हिस्से में तेज हवा, वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी है।

मौसम तोड़ रहा रिकॉर्ड
मौसम के जानकारों का कहना है कि 2021 से पहले 2003, 2007 और 2019 में भी अक्टूबर महीने में ट्रफ रेखा के प्रभाव से बारिश हुई थी। मानसून के दौरान ऐसे हालात नहीं बने थे जिस तरह से बिहार में बारिश का सिस्टम एक्टिव हुआ है। मानसून सीजन की तरह ही ट्रफ रेखा उत्तर प्रदेश, बिहार होते हुए झारखंड, बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।

इसका प्रभाव बिहार के साथ उत्तर प्रदेश और झारखंड में भी देखने को मिल रहा है। इसके प्रभाव से इन तीनों राज्यों के अधिकांश भागों में तेज हवा व गरज के साथ बारिश का सिस्टम बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि 21 अक्टूबर तक कोई दूसरा सिस्टम एक्टिव नहीं हुआ तो उसके बाद से मौसम शुष्क हो जाएगा।

बिहार में ऐसे बदल रहा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड से शिफ्ट होकर बिहार के ऊपरी हिस्से पर बना हुआ है। इसके साथ ही चक्रवाती हवा उत्तर प्रदेश से होते हुए बिहार तक फैली हुई है। इस सभी मौसमी कारकों के प्रभाव से बिहार के 31 जिलों में तेज हवा, वज्रपात के साथ मध्य दर्जे की बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने सीतामढ़ी, सुपौल, किशनगंज, मधुबनी में 35 से 50 एमएम तक बारिश होने के आसार जाताए हैं। कटिहार, शिवहर, पूर्णिया में मध्य दर्जे की बारिश होने का अनुमान है।

पटना में 24 MM बारिश, रात में ठंडा हो गया मौसम
24 घंटे के दौरान पटना में 24 MM बारिश हुई। इसके प्रभाव से रात का पारा सोमवार की अपेक्षा दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिन में पारा एक डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि, बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.