BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में ट्रक ने स्कूल बस को मा’री ट’क्कर, चांदनी चौक पर हुआ हा’दसा

मुजफ्फरपुर में बुधवार को एक ट्रक ने स्कूल बस को टक्कर मार दी। हादसे में बस का चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही की बस में बच्चे नहीं थे। घटना जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित चांदनी चौक की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस बच्चों को लेने के लिए निकली थी। इसी दौरान हादसा हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक व खलासी को बस से बाहर निकाला। वहीं ट्रक चालक घटना के बाद फरार हो गया।

लोगों ने स्थानीय पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं, ट्रक व बस को जब्त कर लिया गया है। ट्रक चालक घटनास्थल से फरार है। स्थानीय लोगों के अनुसार बस कांटी फोरलेन स्थित हाउसिंग बोर्ड की ओर जा रही थी। वहां से कुछ स्कूली बच्चो को बस लेकर लौटती। इसी दौरान ट्रक ने बस में ठोकर मार दी।

घटना के बाद सड़क जाम हो गया। पुलिस के पहुंचने के बाद जाम में फंसे गाड़ियों को निकलवाया गया। इधर, पुलिस घायल चालक व खलासी के सत्यापन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की सूचना पर छानबीन की जा रही है। बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.