नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस संक्रमण में मामूली इजाफा दर्ज किया गया है. बीते 24 घंटों में देश में 14 हजार 623 नए मामले मिले हैं. इस दौरान 197 मरीजों की मौत हुई. नए आंकड़ों को मिलाकर देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 41 लाख 8 हजार 996 हो गई है. वहीं, अब तक 4 लाख 52 हजार 651 मरीजों की मौत हो चुकी है. फिलहाल, देश में 1 लाख 78 हजार 98 मरीजों का इलाज जारी है.







Leave a Reply