BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में कार से 50 हजार कैश बरामद, पुलिस ने कार को जब्त किया

मुजफ्फरपुर जिले में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण से एक दिन पहले सदर पुलिस ने भगवानपुर इलाके से एक कार से करीब 50 हाजर रुपये बरामद किया है। साथ ही कार सवार को पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि कार बिना नंबर प्लेट की है। पुलिस कार को जब्त कर ली है। वहीं, कार सवार को लेकर थाने पहुंची। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। जबकि, कैश का मिलान किया जा रहा है।

बरामद कैश में ज्यादतर 10 और 20 के नोट हैं। वो रुपए किस काम के हैं और कहा ले जाया जा रहा था। इसकी जानकारी जुटाने में पुलिस लगी है। इधर, पूछताछ में युवक ने पुलिस को अपने नाम पते की जानकारी दी है। पुलिस को उसने बताया है कि वह दूध कारोबार से जुड़ा हुआ है। जब्त रुपए दूध कलेक्शन का है। मंगलवार को वह कलेक्शन के पैसे लेकर भगवानपुर इलाके में अपनी कार का नंबर प्लेट लगवाने के लिए पहुंचा था।

नंबर प्लेट लगवाने के बाद रुपए व्यवसायी को देना था। लेकिन, भगवानपुर चट्टी के पास से गाड़ी घुमा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने पकड़ लिया। इधर, थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पूछताछ की गई है। युवक दूध कारोबार से जुड़ा है। गाड़ी व पैसे की जांच की जा रही है। गाड़ी के कागजात देखे जा रहे है। नाम पते का सत्यापन किया जा रहा है। गाड़ी के कागजात भी देखे जा रहे है। छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.