BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में 24 घंटे में 10 लाख लोगों का वैक्सीनेशन, टॉप पर पटना, यहां 76 हजार लोगों ने लगवाया टीका

बिहार में वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बना है। एक दिन के मेगा कैंप में 24 घंटे के दौरान 10 लाख लोगों का वैक्सीनेशन किया गया है। 38 जिलों में टॉप पर पटना रहा जहां 76 हजार से अधिक वैक्सीनेशन हुआ है जबकि सबसे कम अररिया में साढ़े 4 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोरोना की लड़ाई में वैक्सीनेशन का यह दिन अहम रहा है। इस दिन आम लोगों का जज्बा दिखा है जिससे बिहार ने रिकॉर्ड बनाया है।

बिहार में वैक्सीनेशन ने पकड़ी रफ्तार
वैक्सीनेशन ने बिहार में रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को मेगा वैक्सीनेशन कैंप में 10 लाख 32 हजार 129 लोगों ने टीकाकरण कराया है। यह बिहार के लिए बड़ा रिकॉर्ड है। इस बड़े रिकॉर्ड से मंगलवार सुबह 7 बजे तक बिहार में वैक्सीनेशन की संख्या 6 करोड़ 26 लाख 89 हजार 976 हो गई है जिसमें पहला डोज लेने वालों की संख्या 4 करोड़ 76 लाख 60 हजार 306 है जबकि 1 करोड़ 50 लाख 29 हजार 670 लोगों ने दूसरी डोज ले ली है।

बिहार में एक दिन में सर्वाधिक वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बनाने वाले पटना में मेगा केंप में सोमवार को 76 हजार 280 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। पटना में मंगलवार की सुबह 7 बजे तक 54 लाख 34 हजार 276 लोगों ने वैक्सीनेशन करा लिया है जिसमें पहला डोज लेने वालों की संख्या 33 लाख 45 हजार 129 और दूसरा डोज लेने वालों की संख्या 20 लाख 89 हजार 147 हो गई है। पटना में सोमवार तक 77% लोगों को पहली डोज लग चुकी है जबकि दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 62% है। प्रशासन का कहना है कि लक्ष्य दूसरे डोज को लेकर है। इसके लिए प्रचार के साथ हर स्तर पर तैयारी की जा रही है।

जानिए 24 घंटे में कहा कितना वैक्सीनेशन

  • पटना- 76 हजार 280
  • भागलपुर- 58 हजार 784
  • पूर्णिया- 55 हजार 414
  • गया- 50 हजार 200
  • सीवान- 48 हजार 264
  • सारण- 48 हजार 201
  • नालंदा- 42 हजार 667
  • रोहतास-​​​​​​​ 38 हजार 509
  • दरभंगा- 36 हजार 265
  • वैशाली-​​​​​​​ 33 हजार 145
  • बेगूसराय- 33 हजार 023
  • पूर्वी चंपारण-​​​​​​​ 31 हजार 957
  • मधुबनी-​​​​​​​ 31 हजार 365
  • समस्तीपुर- 28 हजार 298
  • मुजफ्फरपुर- 26 हजार 550
  • सहरसा-​​​​​​​ 26 हजार 472
  • गोपालगंज-​​​​​​​ 26 हजार 318
  • पश्चिमी चंपारण-​​​​​​​ 24 हजार 564
  • सीतामढ़ी-​​​​​​​ 23 हजार 684
  • जमुई-​​​​​​​ 23 हजार 406
  • नवादा-​​​​​​​ 23 हजार 266
  • कटिहार-​​​​​​​ 23 हजार 199
  • भोजपुर-​​​​​​​ 22 हजार 033
  • बांका- 21 हजार 738
  • औरंगाबाद- 21 हजार 298
  • मधेपुरा-​​​​​​​ 20 हजार 157
  • बक्सर-​​​​​​​ 19 हजार 737
  • कैमूर-​​​​​​​ 15 हजार 486
  • मुंगेर-​​​​​​​ 14 हजार 457
  • सुपौल-​​​​​​​ 14 हजार 369
  • किशनगंज-​​​​​​​ 13 हजार 858
  • अररिया-​​​​​​​ 13 हजार 429
  • लखीसराय-​​​​​​​ 10 हजार 164
  • खगड़िया- 10 हजार 026
  • जहानाबाद-​​​​​​​ 8 हजार 617
  • शेखपुरा- 6 हजार 682
  • शिवहर-​​​​​​​ 5 हजार 200
  • अरवल-​​​​​​​ में 4 हजार 687

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.