BIHARBreaking NewsSTATE

गायघाट में नये बीईओ ने किया योगदान, शिक्षकों ने किया भव्य स्वागत

गायघाट में नये बीईओ ने किया योगदान, शिक्षकों ने किया भव्य स्वागत

Repoted by Deepak

गायघाट। बीआरसी में सोमवार को नये बीईओ रामचन्द्र यादव का शिक्षक संघ व शिक्षकों ने गुलदस्ता देकर व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। स्वागत सम्मान समारोह की अध्यक्षता बीआरपी उमेश राय ने की तथा मंच का संचालन ओम प्रकाश ठाकुर ने किया। बीईओ रामचन्द्र यादव ने बताया कि विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य नियमित रूप से हो और सरकार की योजनाओं का लाभ ससमय छात्र-छात्राओं को मिले, इसके लिए प्रयास किया जाएगा।आगें उन्होंने कहा कि सभी काम को सफलीभूत करने में हमारे शिक्षकों का अहम रौल है। शिक्षकों का योगदान अतुलनीय है। इनसे सामंजस्य बैठाकर सरकार और विभाग के द्वारा जारी सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगाइस अवसर पर शिक्षक संघ के संयोजक ओम प्रकाश ठाकुर, अमित कुमार , श्याम किशोर चौधरी , कृष्णमोहन सिंह , ओमप्रकाश ठाकुर अन्जय पटेल एवं नीरज कुमार उपस्थित थे ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.