BIHARBreaking NewsSTATE

गायघाट में पंचायत चुनाव के मद्देनजर किया जा रहा सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था, 27 टेबल पर होगा नामांकन

गायघाट में पंचायत चुनाव के मद्देनजर किया जा रहा सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था, 27 टेबल पर होगा नामांकन , तैयारी तेज़

Repoted by Deepak

गायघाट प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार से शुरू हो रहे पंचायत चुनाव नामांकन से संबंधित कार्यों को लेकर तैयारी तेज़ हो गई है। बीडीओ सह निर्वाचन अधिकारी डां विमल कुमार ने बताया कि पंचायत आम निर्वाचन चुनाव को लेकर गायघाट में 21 अक्टूबर से नामंकन होगा।इसके लिए 27 टेबल बनाएं गए हैं। हेल्प डेस्क भी बनाएं गए हैं। । इस दौरान नामांकन प्रक्रिया के लिए बैरिकेडिंग एवं बनाये सभी काउंटरों का जायज लेते हुए कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिया। बीडीओ डां विमल कुमार ने बताया कि पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन की प्रक्रिया होगी । इधर थानेदार नरेन्द्र कुमार ने बताया कि नामांकन को लेकर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गरीबी है । उन्होंने बताया प्रकंड मुख्यालय परिसर मे कुल 8 जगहों पर तथा प्रखंड मुख्यालय के मुख्य गेट , हनुमान मंदिर , हेल्पडेक्स सहित अन्य स्थानों पर डंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई है । वहीं नामांकन स्थाल से 200 मीटर की परिधि मे तत्काल प्रभाव से धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू किया गया है । बताया कोरोना महामारी के दृष्टिकोण से निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करना प्रत्याशियों को अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.