दरभंगा में दो अलग- अलग जगहों से पुलिस द्वारा 80 लाख रुपए की शराब बरामदगी की गई। जिले की सिमरी थाना पुलिस ने दो ट्रक व एक कार जब्त किया। वहीं, 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के पास से 5 लाख 38 हजार रूपए नकद बरामद किया गया। पुलिस ने बताया जाता है कि शराब की खेप मधुबनी की तरफ जा रही थी।



कुल 667 कार्टन शराब जब्त
शराब बरामदगी के संबंध में थानाध्यक्ष हरि किशोर यादव ने बताया कि पुलिस को शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इसलिए पुलिस ने एक टीम गठित की और अलग-अलग जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी क्रम में शोभन चौक के पास से रूई लदे ट्रक से 239 कार्टन शराब बरामद की गई। वहीं, सिमरी तारालाही पथ से एक ट्रक के तहखाने से 419 कार्टन शराब मिली। साथ ही लाइनर के रूप में आगे चल रही कार से 9 कार्टन शराब बरामद हुई। इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष हरि किशोर ने बताया कि कुल 667 कार्टन शराब जब्त किए गए है। जिसकी कीमत बाजर में करीब 80 लाख रुपए है।

महिला के पर्स में रखे थे नकद लाखों रुपए
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार 7 लोगों में एक महिला है। जिसके पर्स से 5 लाख 38 हजार रुपए नकद बरामद किए गए। पुलिस छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने गिरफ्तार शराब तस्करों के पास से बरामद हुए मोबाइल के आधार पर पूरे मामले को खंगालने में जुट गई है। पुलिस ने बताया जाता है कि शराब की खेप मधुबनी की तरफ जा रही थी।




Leave a Reply