Breaking NewsMANIPURSTATE

इस शहर के लोगों के लिए टीवी, मोबाइल जीतने का मौका, सिर्फ लगवानी है कोरोना वैक्‍सीन

इंफाल. मणिपुर (Manipur) के इम्फाल वेस्ट जिले में एक व्यापक टीकाकरण शिविर (Corona Vaccination) आयोजित किया जाएगा, जिसमें टीका लगवाने वाले लोगों को टेलीविजन सेट, मोबाइल फोन और कम्बल जीतने का मौका मिलेगा.

टीकाकरण की दर बढ़ाने के लिए इम्फाल वेस्ट जिला प्रशासन ने व्यापक टीकाकरण शिविर सह ड्रॉ कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है. इस कार्यक्रम का नाम ‘टीके की खुराक लें और पुरस्कार पाएं’ रखा गया है. इसका आयोजन जिले के तीन केंद्रों पर 24 और 31 अक्टूबर तथा सात नवंबर को किया जाएगा.

इम्फाल वेस्ट जिले के उपायुक्त टी किरण कुमार की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया कि इन केंद्रों पर टीके की खुराक लेने वालों को ड्रॉ (लॉटरी) में हिस्सा लेने और पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा. इसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में टेलीविजन सेट, द्वितीय पुरस्कार मोबाइल फोन और तृतीय पुरस्कार कम्बल दिया जाएगा. वहीं 10 अन्य सांत्वना पुरस्कारों की भी घोषणा की गई है. मणिपुर के सभी 16 जिले में इम्फाल वेस्ट सबसे ज्यादा आबादी वाला जिला है.

वहीं देश में कोविड-19 के टीकों की अब तक कुल 97.62 करोड़ खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से 38 लाख खुराक शनिवार को दी गई. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा कि ये आंकड़े शनिवार शाम सात बजे की अंतरिम रिपोर्ट पर आधारित हैं. मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरूआत होने के बाद से कुल 39,25,87,450 पहली खुराक और 11,01,73,456 दूसरी खुराक 18 से 44 वर्ष आयु समूह को दी जा चुकी है. मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 69,45,87,576 प्रथम खुराक और 28,17,04,770 दूसरी खुराक दी गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.