BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में दो समुदायों में तनाव, SSP ने पहुंचकर संभाला मोर्चा, हि’रासत में आ’रोपी युवक

मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के नेउदी में शनिवार की शाम आपसी विवाद को लेकर दो समुदायों में तनाव हो गया। दोनों पक्ष से काफी संख्या में लोग आमने-सामने हो गए। स्थिति बिगड़ने की सूचना पर कटरा थानेदार ललित कुमार पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही SSP जयंतकांत भी मौके पर पहुंच गए। इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है।

दोनों पक्षों से बातचीत कर समझाने का प्रयास किया गया। SSP जयंतकांत ने दोनों पक्ष के लोगों के साथ बैठकर बातचीत की। आरोपी युवक के घर की तलाशी भी ली गई। SSP ने दोनों पक्षों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की।

एहतियातन इलाके में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। सभी गतिविधियों पर नज़र रखी जा रही है। रात करीब आठ बजे SSP वहां से लौट गए। उन्होंने बताया की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पुलिस सभी बिंदुओं पर नज़र रखी हुई है। कटरा इलाके की वे खुद मोनिटरिंग कर रहे हैं।

क्या थी घटना

दो लोगों के बीच काफी दिनों से आपसी विवाद चल रहा था। शनिवार को एक शख्स धारदार हथियार लेकर दूसरे को मारने के लिए खदेड़ दिया था। हालांकि, लोगों के जुटने से उसकी जान बच गई। इसी बात को लेकर देखते-देखते दोनों तरफ से काफी लोग आमने-सामने आ गए और तनाव की स्थिति बन गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.