BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में हथियार के बल पर 3 बाइक पर सवार 6 अ’पराधियों ने ओवरटेक कर दिया घट’ना को अंजाम

मुजफ्फरपुर में हथियार के बल पर अपराधियों ने युवक की बाइक लूट ली। घटना सकरा थाना क्षेत्र के दरधा गांव की है। पीड़ित नितेश कुमार ने बताया कि दुबहा का रहने वाला है। मुजफ्फरपुर के खबरा में एक निजी स्कूल के हॉस्टल में काम करता है। देर रात वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान 3 बाइक पर सवार 6 अपराधियों ने उसे ओवरटेक करना शुरू कर दिया।

वह बाइक लेकर गांव में घुस गया। दो बाइक सवार तो आगे निकल गए। लेकिन, दो युवक बाइक से पीछा करने लगे। उसे संदेह हुआ तो वह तेजी से बाइक भगाने लगा। इस पर दोनों अपराधी भी पीछे से हॉर्न देते हुए ओवरटेक करने का प्रयास करने लगे। इतने में दो ब्रेकर एक साथ सामने दिखा। नितेश ने ब्रेक लगाया। तभी दोनों अपराधी उससे आगे निकले और उसे रोक लिया। एक ने कमर से पिस्टल निकाली और सिर पर तान दी।

गाली देते हुए बोला, उतर न त गोली मार देम… :

गाली देते हुए कहा, गाड़ी पर से उतर न त गोली मार देम…। पिस्टल देखकर नितेश डर के कारण बाइक से उतर गया। अपराधी ने उससे मोबाइल और पर्स भी देने को कहा। नितेश ने इनकार कर दिया। उसने गोली मारने की धमकी दी। इसी बीच मेला घूमकर काफी संख्या में लोग आ रहे थे। यह देखकर दोनों अपराधी उसकी बाइक लेकर भाग निकले। स्थानीय लोगों की मदद से वह रात को घर पहुंचा।

मुजफ्फरपुर में लूटी गई बाइक।

मुजफ्फरपुर में लूटी गई बाइक।

22-25 साल के थे अपराधी

नितेश ने शुक्रवार शिकायत दर्ज कराई। थानेदार सरोज कुमार ने कहा कि पीड़ित द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। नितेश ने बताया कि दोनों अपराधियों की उम्र 22-25 के बीच रही होगी। एक के चेहरे पर दाढ़ी थी। जिसने पिस्टल लिया हुआ था। वह लंबे और पतले कदकाठी का था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.