पटना में शुक्रवार और शनिवार को कोरोना का टीका नहीं लगेगा। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के सभी टीका केंद्रों पर दो दिनों की छुट्टी की गई है। अब रविवार को सामान्य तरह से वैक्सीनेशन का काम किया जाएगा। दो दिनों तक टीका एक्सप्रेस के साथ अन्य सेशन साइट पर कर्मियों को छुट्टी दी गई है। रविवार को सभी सेंटर्स फिर से शुरू होंगे।
पटना में 200 सेंटर पर प्रभावित होगा वैक्सीनेशन
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर पटना में 200 से अधिक सेंटर हैं। इसमें टीका एक्सप्रेस के साथ 24X7 वाले सेंटर भी शामिल हैं। डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि शुक्रवार और शनिवार को कोरोना टीकाकरण के सभी सेंटर जिसमें स्पेशल टीकाकरण केंद्र, टीका एक्सप्रेस, 24X7 सेंटर को बंद रखा जाएगा। शुक्रवार और शनिवार को दाे दिनों की छुट्टी से टीका में लगे कर्मियों को भी काफी राहत मिल गई है। वह लगातार ड्यूटी कर रहे थे।


बिहार में वैक्सीनेशन की रफ्तार
पटना में गुरुवार 14 अक्टूबर तक कुल 53,21,374 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। इसमें पहला डोज लेने वालों की संख्या 33,23,870 है जबकि 19,97,504 लोगों ने दूसरी डोज भी लगवा ली है।




Leave a Reply