BIHARBreaking NewsSTATE

पटना सहित 19 जिलों में आज बारिश का अ’लर्ट, शनिवार से सभी 38 जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा बढ़ाएगी ठंडक

मौसम विभाग ने पटना सहित दक्षिण बिहार के 19 जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश को लेकर अलर्ट किया है। इस दौरान उत्तर बिहार के पूर्णिया, किशनगंज, पश्चिमी और पूर्वी चंपारण सहित 19 जिलाें में मौसम शुष्क रहेगा। इस कारण से तापमान में वृद्धि की संभावना है। लेकिन शनिवार 16 अक्टूबर से राज्य के 38 जिलों में एक दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस बारिश के बाद अनुमान है कि मौसम में थोड़ी ठंड आएगी जो सुबह शाम गुलाबी ठंड की तरफ ले जाएगा।

आज दक्षिण बिहार में बारिश का अनुमान
मौसमी कारकों के प्रभाव से बिहार में शुक्रवार को दक्षिण बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में एक से दो स्थानों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। जबकि उत्तर बिहार के पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में मौसम शुष्क रहेगा। इससे बारिश नहीं होने वाले क्षेत्रों का तापमान बढ़ेगा।

कल से बारिश को लेकर विशेष अलर्ट
16 अक्टूबर शनिवार से दक्षिण बिहार के 19 जिले बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया के साथ उत्तर बिहार के पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में एक से दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

मौसम शुष्क होने से बढ़ रही उमस
24 घंटे से बिहार में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है। इस कारण से गर्मी से परेशानी बढ़ गई है। उमस भरी गर्मी के कारण समस्या आ रही है। दिन से लेकर रात तक राहत नहीं मिल रही है। तेज धूप के कारण गर्मी और प्रभावी हो रही है। बिहार में अधिकतम तापमान भी तेजी से भाग रहा है। शुक्रवार को 24 घंटे में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस के पार रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार रविवार में राहत का संकेत दिया है। इस दौरान बिहार के कुछ जिलों में एक दो स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को बिहार के आधे हिस्से पटना सहित 19 जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है जबकि पूर्वी पश्चिमी चंपारण सहित 19 जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन 16 अक्टूबर के बाद से पूरे बिहार में गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान है।

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर से बारिश का सिस्टम
मौसम विभाग का कहना है कि पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब मध्य बंगाल की खाड़ी में स्थापित हो गया है। यह एक च्रकवाती परिसंचरण क्षेत्र से जुड़ा हुआ है और समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर तक फैला है। इसके उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए अगले 24 घंटे में दक्षिण ओडिशा उत्तरी आंध्र प्रदेश के समुद्री तट पर पहुंचने की संभावना बन रही है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे लो प्रेशर के क्षेत्र के साथ चक्रवाती परिसंचरण के एक्टिव होने के कारण ही बारिश का पूर्वानुमान है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.