सिवान. आरजेडी के पूर्व दिवंगत पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब का निकाह 11 अक्टूबर को संपन्न हुआ. अब आज ओसामा शहाब की बारात जीरादेई प्रखंड के चांदपाली जाएगी. जिसमें परिवार के अलावा कई बड़े नेता भी शामिल होंगे. कल यानी 14 अक्टूबर की सुबह ओबामा शहाब अपनी दुल्हन को विदा कर पैतृक घर सिवान के प्रतापपुर ले आएंगे. इस बीच ओसामा शहाब की बेगम आयशा सबीह की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं.

बता दें कि यह शादी मो. शहाबुद्दीन के जीवित रहते ही तय हो गई थी. दरअसल दिल्ली की जेल में बंद रहने के दौरान वे कोरोनावायरस से संक्रमित हुए और बीते एक मई को अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी. इसके बाद परिवार काफी दिनों तक गम में डूबा रहा. अब ओसामा के साथ ही उनकी बहन की भी शादी से घर में रौनक लौटती दिख रही है. सभी इस जोड़ी की खुशी के लिए दुआएं दे रहे हैं.

दिवंगत शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा की शादी जीरादेई प्रखंड के चांदपाली गांव के रहने वाले आफताब आलम की डॉक्टर बेटी आयशा से होने वाली है. ओसामा की पत्नी आयशा पेशे से एक डॉक्टर हैं. उन्होंने AMU से MBBS की पढ़ाई की है. ओसामा शहाब के ससुर आफताब आलम दिवंगत नेता शहाबुद्दीन के रिश्तेदार के साथ-साथ दोस्त भी हैं.

राजद के जिलाध्यक्ष परमात्मा राम ने बताया कि मोहम्मद शहाबुद्दीन की पुत्री व ओसामा शहाब की बड़ी बहन हेरा शहाब का निकाह 16 अक्टूबर को होने वाली थी, लेकिन अब यह एक महीने आगे बढ़ गई है. यह निकाह अब 15 नवंबर को होगी


शहाबुद्दीन की डॉक्टर पुत्री हेरा का निकाह मोतिहारी के रहने वाले सैयद मोहम्मद शादमान से तय हुई है. शादमान के पिता सैयद इफ्तेखार अहमद खानदानी रईस और जमींदार हैं. मोतिहारी जिले में उनका काफी रसूख माना जाता है. वहीं, शादमान ने लखनऊ से एमबीबीएस की पढ़ाई की है.

बताया जा रहा है कि 15 नवंबर को ही ओसामा शहाब-आयशा और शादमान-हेरा सहाब का वलीमा (बहुभोज) होगा. यह आयोजन बड़े पैमाने पर होगा और इसमें देश के कई नामी-गिरामी लोग शामिल होंगे. बता दें कि वलीमा कार्यक्रम 16 अक्टूबर को होने वाला था, लेकिन मोतिहारी में बाढ़ आने की वजह से हेरा शहाब की निकाह टल गई और अब यह आगामी 15 नवंबर को आयोजित है.


ओसामा और आयशा की जोड़ी भी मोहम्मद शहाबुद्दीन और हिना शहाब की तरह ही बेहद खूबसूरत है. आफताब आलम की बेटी और ओसामा की पत्नी आयशा सबीह पेशे से डाक्टर हैं. आयशा सबीह और ओसामा शहाब की तस्वीरें ट्विटर और फेसबुक पर शेयर करते हुए उनके चाहने वाले दोनों को बधाई दे रहे हैं.



Leave a Reply