जयनगर-लोकमान्य तिलक पवन एक्सप्रेस स्पेशल में उचक्कों ने जमकर पत्थर बरसा दिया। इसमे ट्रेन में लगे वातानुकूलित पैंट्री कार का एक शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। वहीं, काम कर रहे पैंट्री कर्मी बाल-बाल बच गए। इस दौरान ट्रेन के स्लीपर बोगी में भी पत्थर चल गई। इस दौरान यात्रियों के बीच अफरातफरी की स्तिथि बन गई। ट्रेन में स्कोर्ट कर रहे जवान घा’यल होने से बच गया।
घटना जयनगर-दरभंगा रेलखंड की है। ट्रेन जयनगर स्टेशन से खुल चुकी थी। इसी दौरान राजनगर-खझौल के बीच रेल गुमटी संख्या 22 पर उचक्कों ने बेवजह ट्रेन में पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इस दौरान ट्रेन में अफरातफरी की स्तिथि बन गई। इसके बाद AC बोगी में पत्थर चलने शुरू हो गए। इसमे पैंट्री कार का शीशा टूट गया। कई कर्मी घा’यल होने से बच गए।

इधर, पैंट्री कार के मैनेजर ने बताया कि ट्रेन काफी तेज चल रही थी। पैंट्री में कर्मी खाना बना रहे थे। वहीं, कुछ कर्मी आ-जा रहे थे। वे अपने केबिन में कुछ काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से पैंट्री में शोर मच गया। पत्थर चल रहे हैं। कर्मी अपना सिर छुपाकर नीचे बैठ गए। बाहर आकर देखा तो एक शीशा पूरी तरह टूट गया था। जबकि, पत्थर शीशे के आरपार हो चुके थे।

उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत दरभंगा व समस्तीपुर में की है। ट्रेन के चलने पर चनके हुए कांच टूट कर गिर रहे हैं। किसी तरह टूटे कांच को कार्टून के टुकड़े व टेप से चिपकाया गया है।




Leave a Reply