BIHARBreaking NewsSTATE

ढाई KM पैदल चले तेजप्रताप तो पैर में छाले पड़े, खुद लगा रहे मरहम

लालू प्रसाद (LP) यात्रा के दौरान समर्थक उनके आगे-आगे पीने का बोतल बंद पानी डालते दिखते रहे फिर भी तेजप्रताप के पैरों में छाले आ गए हैं। अपना अलग संगठन छात्र जनशक्ति परिषद बनाकर तेजप्रताप ने सोमवार को ढाई किमी की यात्रा कर पटना के गांधी मैदान से JP आवास चरखा समिति कदमकुआं तक गए थे। तेजप्रताप ने पैरों में खुद के मरहम लगाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

छात्र जन शक्ति परिषद की ओर से किए गए इस आयोजन में युवाओं के पैरों में भी छाले पड़ गए हैं। तेजप्रताप यादव ने इन सभी के पैरों की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली है और इन छालों को जेपी के विचारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से जोड़कर बताया है। उन्होंने राजद के नेताओं को यह मैसेज भी दिया है कि इस तरह के कार्यक्रम वे लगातार जारी रखेंगे।

उनके पैरों के ये छाले सच कहें तो दिल के छाले भी हैं। उनका दिल राजद के कुछ नेताओं से टूट चुका है। वे जगदानंद को हिटलर कहकर हटाने की मांग भी कर चुके हैं। जब उल्टे उनके खास आकाश को छात्र राजद से हटा दिया गया तब राजद का संविधान दिखाते हुए उन्होंने कोर्ट तक जाने की धमकी पार्टी को दे दी थी। इसका भी असर नहीं हुआ।

पैर में छाले दिखाते तेजप्रताप।

पैर में छाले दिखाते तेजप्रताप।

अब उन्होंने अपनी अलग राह पकड़ ली है। इसकी शुरुआत छात्र जन शक्ति परिषद के प्रशिक्षण शिविर से शुरू हुई। अब राजद से अलग छात्र जनशक्ति परिषद का अपना कार्यक्रम है, अपना पीला और हरे रंगों वाला झंडा है, अपनी बांसुरी है। पैर के छाले बता रहे हैं कि बाहर दिखने वाला दर्द ऐसा है तो अंदर का दर्द कितना गहरा होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.