BIHARBreaking NewsSTATE

शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा का निकाह आज, 13 को जाएगी बारात, डॉक्टर है ओसामा की होने वाली पत्नी

सीवान के दिवंगत पूर्व सांसद बाहुबली शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा का निकाह सोमवार शाम होगा। 13 अक्टूबर को बारात जाएगी। इसकी तैयारियां जोरों पर है। शादी शहाबुद्दीन के पैतृक घर से ही संपन्न होगी। इसे लेकर शाही अंदाज में उनके घर को सजाया गया है। समारोह में उनके करीबी मित्र व रिश्तेदार शामिल होंगे।

रविवार रात मिलादुन्नबी का कार्यक्रम हुआ। वहीं, आज शाम 4 बजे ओसामा का निकाह सीवान के सेराजलूम मदरसा में इस्लामिक रीति रिवाज से संपन्न होगा। इसके बाद 13 अक्टूबर को बारात सीवान के जीरादेई के चांदपाली स्थित आफताब आलम के घर जाएगी। जहां उनकी डॉक्टर बेटी आयशा से शादी होगी। तैयारी में खुद ओसामा लगे हुए हैं। शेरवानी समेत अन्य कपड़े और अन्य सामान की खरीदारी उनके मनपसंद तरीके से ही हो रही है।

शहाबुद्दीन के घर को शाही अंदाज में सजाया गया है।

शहाबुद्दीन के घर को शाही अंदाज में सजाया गया है।

शहाबुद्दीन की पसंद बनेगी ओसामा की पत्नी

ओसामा की होने वाली पत्नी आयशा ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से MBBS किया है। वहीं, ओसामा ने लंदन से लॉ की पढ़ाई की है। बताया जा रहा है कि आयशा को अपली बहू के रूप में शहाबुद्दीन ने पसंद किया था।

ओसामा की शादी का कार्ड।

ओसामा की शादी का कार्ड।

मेहमानों का आना शुरू

ओसामा की शादी भले ही 13 अक्टूबर को है, लेकिन उनके करीबी मेहमानों का आना अभी से शुरू हो गया है। ओसामा के दर्जनों करीबी दोस्त दिल्ली से सीवान आ चुके हैं। वहीं पटना के विधायक खालिद भाई रात में मिलादुन्नबी कार्यक्रम में दिखे।

एक महीने पूर्व तय हुई शहाबुद्दीन की बड़ी बेटी की शादी

इधर, शहाबुद्दीन की बड़ी बेटी हेरा शहाब की मोतिहारी के प्रतिष्ठित और समृद्ध किसान सैयद इफ़्तेखार अहमद के पुत्र MBBS डॉक्टर शादमान से तय हो चुकी है। अगले माह शादी होगी। इसमें RJD के कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, अवध बिहारी चौधरी सहित कई विधायक व अन्य VIP शामिल हुए थे। इस समारोह में शहाबुद्दीन की अनुपस्थिति में ओसामा ने ही जिम्मेदारियों का निर्वहन किया था।

1 मई को तिहाड़ जेल में बंद शहाबुद्दीन की दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.