Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

आर्यन की गिरफ्तारी के बाद शाहरूख को झटका, BYJU’S ने सभी ऐड पर लगाई रोक

Aryan Khan Drug Case: क्रूज शिप पर ड्रग्स पार्टी मामले में फंसे आर्यन खान ((Aryan Khan) के पिता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को बड़ा झटका लगा है। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान देश की देश की सबसे बड़ी एडटेक स्टार्ट-अप कंपनी बायजूस (Byjus) के ब्रांड एंबेसडर हैं।

शाहरूख के बेटे आर्यन खान के न्यायिक हिरासत में जाने के बाद बायजूस ने शाहरुख खान के सभी विज्ञापनों को रोक लगा दिया है। शाहरुख खान साल 2017 से कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं।

इतना ही नहीं शाहरुख के प्री-बुकिंग विज्ञापन की रिलीजिंग भी नहीं की जा रही है। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बायजूस ने सुपरस्टार के सभी विज्ञापनों को बंद कर दिया है, जिसके लिए उसने अग्रिम बुकिंग की थी।

Byjus शाहरुख खान के लिए सबसे बड़े स्पॉसरशिप डील्स में से एक था, जबकि वह Hyundai, LG, Dubai Tourism और Reliance Jio जैसी कई कंपनियों के लिए चेहरा भी हैं। अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि बायजूस ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए अभिनेता को सालाना 3-4 करोड़ रुपए का भुगतान करता है। खान 2017 से इसके ब्रांड एंबेसडर हैं।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि Byjus ने शाहरुख खान के विज्ञापनों को फिलहाल रोक दिया है, क्योंकि कंपनी उनके बेटे के विवाद को देखते हुए अभिनेता के साथ जुड़ना नहीं चाहती है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी ने अभिनेता को अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में पूरी तरह से हटा दिया है या नहीं। आर्यन की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर इस बारे में कंपनी से शिकायत की जा रही थी।

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को शुक्रवार को ड्रग्स मामले में मुंबई की अदालत से कोई राहत नहीं मिली और अदालत ने आर्यन खान को जमानत देने से इनकार कर दिया है। क्रूज शिप पर ड्रग्स पार्टी करने के आरोप में फंसे आर्यन, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका पर किला कोर्ट में सुनवाई हुई और संक्षिप्त सुनवाई के बाद अदालत ने स्पष्ट किया उन्हें फिलहाल जमानत नहीं मिल पाएगी।

आर्यन को यह वीकेंड मुंबई के आर्थर रोड सेंट्रल जेल में बितानी होगी, क्योंकि 9 अक्टूबर महीने का दूसरा शनिवार है लिहाजा वो जमानत के लिए याचिका दायर नहीं कर पाएंगे। एक अधिकारी ने कहा कि जेल के अंदर आर्यन को कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया जाएगा। आर्यन खान की जमानत तीन बार खारिज हो चुकी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.