BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में मतगणना कर्मी हुआ बेहोश / एम्बुलेंस नहीं मिली तो प्रशासन की गाड़ी से ले जाया गया अस्पताल

मुजफ्फरपुर जिले के बाजार समिति में मतगणना कार्य जारी है। बाजार समिति में सकरा प्रखंड के वोटों की गिनती हो रही है। तापमान गर्म और उमस भरा है।काफी संख्या में प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ी हुई है। इसी दौरान मतगणना कार्य कर रहे एक कर्मी अचानक से बेहोश होकर गिर गए। इससे अफरातफरी मच गई।

वहां मौजूद मतगणना कर्मी पानी का छींटा मारकर उन्हें होश में लाने में जुट गए। होश आने के बाद भी वे पूरी तरह स्वस्थ्य नहीं दिखे। तब तुरन्त उन्हें अस्पताल भेजा गया। लेकिन, एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण जिला प्रशासन की गाड़ी से ले जाया गया। अफरातफरी मचने के कारण कुछ देर के लिए मतगणना कार्य भी बाधित हुआ। हालांकि, शीघ्र ही दोबारा कार्य शुरू कर दिया गया। उक्त कर्मी का नाम अशोक कुमार बताया जा रहा है।

बुजुर्ग प्रत्याशी को जवान ने दिया सहारा :

सकरा प्रखंड के मड़वन पंचायत से वार्ड सदस्य की उम्मीदवार गीता देवी बुजुर्ग हैं और उनकी तबियत भी अचानक से बिगड़ गयी थी। जब वे बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्र पर अपने समर्थकों के साथ पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने समर्थको को बाहर रोक दिया। कहा की सिर्फ आप ही अंदर तक जा सकती है। जब महिला ने अपनी मजबूरी बताई तो पुलिसकर्मी ने मानवता का परिचय देते हुए एक परिजन को साथ जाने की इजाज़त दी। इसके बाद एक जवान खुद उन्हें कंधे का सहारा देकर अंदर तक ले गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.