BIHARBreaking News

मुजफ्फरपुर में नकली श’राब की मिनी फैक्ट्री का भं’डाफो’ड़

मुजफ्फरपुर के हथौड़ी थाना क्षेत्र के ताराजीवर में पुलिस ने नकली शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। वहां से भारी मात्रा ने नकली शराब बनाने की सामग्री जब्त की गई है। इसमें स्प्रिट, रैपर, खाली बोतल, कलर और कुछ बनी हुई शराब है। मौके से दो धंधेबाज़ सन्तोष सहनी और रमेश सहनी को गिरफ्तार किया गया। थानेदार विनोद दास ने जानकारी देते हुए बताया की पंचायत चुनाव को लेकर लगातार शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी है।

इसी दौरान गुप्त सूचना मिली थी की ताराजीवर में कुछ लोग नकली शराब बना रहे हैं। SSP जयंकान्त को इसकी जानकारी देते हुए दलबल के साथ छापेमारी की गई। कुछ धंधेबाज तो भाग निकले। वहीं मौके से दो को गिरफ्तार किया गया। शराब फैक्ट्री को ध्वस्त करते हुए सभी सामान जब्त कर लिया गया है। पूछताछ में फरार धंधेबाज़ों के नाम सामने आए हैं। इसी आधार पर FIR दर्ज कर दोनों को जेल भेजकर फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जाएगी। आज दोनों को जेल भेजा जाएगा।

जब्त सामान की होगी FSL जांच

थानेदार ने बताया की जब्त किए गए स्प्रिट और कलर (रंग) को FSL जांच के लिए भेजने की कवायद भी की जा रही है। बता दें की पुलिस की छानबीन में पता लगा की उक्त स्प्रिट की खेप पश्चिम बंगाल से मंगाई जाती है। इसमे एक विशेष कलर मिलाकर शराब बनाया जाता है, जो किसी के लिए भी काफी हानिकारक साबित होता है। इसका सेवन करने से व्यक्ति की मौत तक होने की संभावना रहती है।

पंचायत चुनाव को प्रभावित करने की साजिश

पुलिस सूत्रों की मांने तो धंधेबाज़ों द्वारा पंचायत चुनाव को प्रभावित करने की साजिश थी। बड़े पैमाने पर नकली शराब बनाकर इलाके में खपाने की तैयारी थी। ताकि चुनाव को प्रभावित किया जा सके। हालांकि समय रहते पुलिस की सूचना मिली और कार्रवाई की गई।

दोनों धंधेबाज़ों से चल रही पूछताछ

पुलिस को आशंका है की कुछ नकली शराब को इलाके में खपाया गया है। इस बिंदु पर दोनों धंधेबाज़ों से पूछताछ की जा रही है। अगर ये बात सामने आती है तो उक्त गांव के लोगों के सतर्क कर दिया जाएगा। पुलिस अपने सूत्रों से भी इसका पता लगाने में जुटी है की कहीं किसी व्यक्ति ने इस शराब का सेवन तो नहीं किया है। धंधेबाज़ों का कहना है की अबतक शराब की सप्लाई नहीं कि गयी है। निर्माण किया जा रहा है। उसने आधा दर्जन से अधिक धंधेबाज़ों के नाम बताये हैं। इसी आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

कटरा और मनियारी में जहरीली शराब से हुई थी मौत

बता दें कि पांच माह पूर्व जिले के कटरा और मनियारी थाना क्षेत्र में इसी प्रकार की जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गयी थी। उक्त शराब भी स्प्रिट से बनाई गई थी। मामले में मनियारी एक-दो आरोपितों की गिरफ्तारी भी हुई थीं। थानेदार और सर्किल इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.