BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में 5 बच्चे डूबे / बूढ़ी गंडक में नहाने गए 10 में से 5 बच्चे डूबने लगे

मुजफ्फरपुर जिले में बूढ़ी गंडक में नहाने के दौरान 5 बच्चे डूब गए। बच्चों के चीखने पर स्थानीय नाविकों ने 3 को किसी तरह नदी से निकाला। दो बच्चे गहरे पानी मे चले गए। उसकी खोजबीन की गई, पर वह नहीं मिले। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के बड़ा जगन्नाथ पंचायत के भगवतीपुर की है।

बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर अहियापुर पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चों को अस्पताल भेजा गया। लापता बच्चों को ढूंढने के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।

लापता बच्चों को ढूंढती NDRF की टीम।

लापता बच्चों को ढूंढती NDRF की टीम।

बताया जा रहा है अहियापुर थाना के बड़ा जगन्नाथ पंचायत के 10 बच्चे शनिवार शाम 4 बजे नदी में नहाने के लिए निकले थे। नहाने के क्रम में 5 बच्चे डूबने लगे। बच्चों के शोर मचाने पर नाविकों की नजर गई। आनन-फानन में नाविकों ने डूब रहे बच्चों को निकालने लगे। इस दौरान 3 बच्चों को निकाला गया। दो बच्चे गहरे पानी में चले गए। स्थानीय गोताखोरों ने दोनों बच्चो की काफी तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नही चल सका। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

रोते-बिलखते बच्चों के परिजन।

रोते-बिलखते बच्चों के परिजन।

डूबने वाले बच्चो में उमेश राय का 13 वर्षीय पुत्र प्रशांत कुमार व श्रीनाथ राय का 12 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार है। वहीं, बचाए गए बच्चों में 13 वर्षीय विकास, रौशन व संजीव हैं। इनका इलाज चल रहा है। इधर, अहियापुर पुलिस ने कहा कि छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.