BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में न’शाखुरानी गिरोह के सदस्य गि’रफ्तार

मुजफ्फरपुर में ट्रेन व जंक्शन पर रेल यात्रियों से दोस्ती कर उन्हें नशा खिलाकर लूटपाट को अंजाम देने वाले दो शातिरों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। दोनों नशाखुरानी गिरोह के शातिर सदस्य है। दोनों में कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है। दोनों के पास से दो मोबाइल व 20 नशे का टेबलेट बरामद किया गया है। दोनों को जीआरपी ने मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया स्तिथ बाइक पार्किंग के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद दोनों को जीआरपी थाने लाया गया। वहा दोनों से पूछताछ की गई।

इस दौरान दोनों शातिर पुलिस को बरगलाने की कोशिश की। हालांकि, सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने स्वीकार किया वे नशा खिलाकर यात्रियों से लूटपाट करते है। गिरफ्तार शातिरों में मीनापुर थाना के मोतहा माल निवासी मिथुन कुमार व मीनापुर के मझौलिया निवासी सोनू कुमार शामिल है। दोनों के खिलाफ पुलिस के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है।

इधर, पुलिस पूछताछ में दोनों शातिरों ने बताया कि वे ट्रेन से उतरे यात्रियों को अपना निशाना बनाते है। उन्हें बहला फुसलाकर किसी तरह उनका विश्वास जीत लेते है। फिर, दोस्ती करते है। इसके बाद किसी भी चीज में खाना, चाय, समेत अन्य चीजों में नशा की गोली मिलाकर खिला देते है। जिसके बाद यात्री बेहोश हो जाते है। इसके बाद उनके पास से रुपये, मोबाइल, सामान सब लूट लेते है। फिर, मौके से फरार हो जाते है।

जंक्शन पर भी यात्री को नशा खिलाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस ने पकड़ लिया। मामले में थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि शक के आधार पर दोनों को पुलिस ने पकड़ा था। जांच करने पर दोनों के पास से नशे की टेबलेट बरामद की गई है। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.