BIHARBreaking NewsSTATE

जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान / मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सात माह से बेकार पड़ी है ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन

पिछले सात माह से जंक्शन के यूटीएस काउंटर के पूर्वी हिस्से में ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन बेकार पड़ी हुई है। 12 अप्रैल को सोनपुर मंडल की ओर से चार ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन जंक्शन को मिली थी। इसके कुछ समय बाद ही बिहार में कोरोना की दूसरी लहर के कारण लॉकडाउन लग गया।

जिससे मशीन को इंस्टॉल करने के लिए इंजीनियर नहीं आ सके। तब से यह दिखावे की मशीन बनी हुई है। जनरल टिकट के लिए काउंटर पर लगने वाली लाइन व भीड़भाड़ से बचने के लिए यात्री जब मशीन के पास जाते हैं तो उन्हें निराशा हाथ लगती है। मशीन बंद रहने के कारण फिर से लाइन में लगनी पड़ती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.