Breaking News

#MUZAFFARPUR BJP जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शिल्पकार एवं कारीगरों का सम्मान

मुजफ्फरपुर : प्रधानमंत्री मोदी के 71वें जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा आयोजित देशव्यापी कार्यक्रम सेवा और समर्पण अभियान के तहत बुधवार को भाजपा अनुसूचित जन जाति मोर्चा द्वारा स्थानीय जिला कार्यालय में शिल्पकार एवं कारीगरों का सम्मान किया गया।
मोर्चा जिलाध्यक्ष राम बालक शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह का जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया ।

अध्यक्षीय उद्बोधन में मोर्चा जिलाध्यक्ष राम बालक शर्मा ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की सरकार ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति को पूरा सम्मान दिया
इस अवसर पर सेवा समर्पण और सम्मान कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि सेवा व्यवहार ही मनुष्य की पहचान बनाता है और उसकी नि:स्वार्थ भावना को चमकाता है ऐसे ही निःस्वार्थ भावना से ओतप्रोत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकमात्र देश के नेता हैं जिन्होंने दलित, शोषित एवं पिछड़ों की मूक भाषा को अमर स्वर प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आरंभ से ही समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों का उत्थान भाजपा का ध्येय रहा है ऐसे में सेवा भाव से परिपूर्ण होकर ही हम अन्य लोगों के सामने मिसाल कामय कर सकते हैं, जिससे पूरे समाज को तरक्की के मार्ग पर सामूहिक रूप से आगे बढ़ाया जा सके।
उन्होंने कहा कि सम्मान मानव समाजीकरण का एक प्रमुख पहलू है। मानव अस्तित्व के लिए यह कीमती मूल्य है जिसे समय समय पर भाजपा ने संरक्षित रखने का प्रयास किया है।

इनका हुआ सम्मान :

किशोर गौन्ड, बद्री ठाकुर, भरत ठाकुर, शैलेन्द्र कुमार ठाकुर ,पवन ठाकुर, राम दिनेश ठाकुर, शिवनाथ शर्मा, शंकर ठाकुर, शंकर शर्मा, समिता कुमारी, संजु देवी, राकेश कुमार, मनोज शर्मा ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार, रमेश केजरीवाल, सचिदानंद कुमार, संजय शर्मा, उपेंद्र ठाकुर, संतोष कुमार, रामप्रित शर्मा, ओम प्रकाश कुमार, मनोज नेता के साथ मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.