पटना जू में फ्री इंट्री को खत्म कर दिया गया है । बिहार के वन एवं पर्यावरण विभाग ने घोषित तारीख से 3 दिन पहले ही फ्री इंट्री खत्म कर दी है । वाइल्ड लाइफ वीक के मौके पर विभाग की तरफ से दी गई छूट को पटना जू मेंलग रही जबदस्त भीड़ को देखते हुए खत्म कर दिया गया है।
बुधवार यानि 6 अक्टूबर से इंट्री के लिए देना होगा इंट्री फीस
पटना जू यानि संजय गांधी जैविक उद्यान में 8 अक्टूबर से पहले ही फ्री इंट्री को खत्म कर दिया गया है । वाइल्ड लाइफ वीक के मौके पर वन एवं पर्यावरण विभाग ने 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक जू में फ्री इंट्री का ऐलान किया था । इस खास छूट को पटना जू में लगती जबदस्त भीड़ को देखते हुए खत्म किया गया है । विभाग के मुताबिक जू में लगती जबदस्त भीड़ के कारण जू के वन्य जीवों को असुविधा हो रही थी । इसके साथ ही जू में भीड़ के कारण कोरोना का खतरा भी बढ़ रहा था । विभाग ने नया आदेश जारी करते हुए बुधवार यानि 6 अक्टूबर से फ्री इंट्री की सुविधा खत्म कर दी है ।



30 रूपए में बड़ों को और 10 रूपए में बच्चों को मिलती है इंट्री
संजय गांधी जैविक उद्यान जिसे ”संजय गांधी वनस्पति और प्राणि उद्यान’ या ‘पटना चिड़ियाघर’ के नाम से भी जाना जाता है , पटना का सबसे चर्चित पिकनिक स्थल है । चिड़ियाघर में लगभग 110 प्रजातियों के 800 से अधिक जानवरों का घर है, जिनमें बाघ, तेंदुआ, बादल वाले तेंदुए, दरियाई घोड़ा, मगरमच्छ, हाथी, हिमालयी काले भालू, सियार, काले हिरन, चित्तीदार हिरण, मोर, पहाड़ी मैना, घड़ियाल, अजगर, भारतीय हैं गैंडा, चिंपांज़ी, जिराफ़, ज़ेबरा, एमू और सफ़ेद मोर हैं । जू में सामान्य दिनों में वयस्कों के लिए इंट्री चार्ज 30 रूपये और बच्चों के लिए 10 रूपये है । जू में नये साल पर 30 -35 हजार लोग 1 दिन में पिकनिक मनाने पहुंचते हैं ।





Leave a Reply