Air India के शीर्ष अधिकारियों ने सरकारी एयरलाइन कंपनी के बंद होने से जुड़ी अ’फवाहों को खा’रिज करते हुए कहा है कि वह अपनी सेवाएं जारी रखेगी और यात्रियों, ट्रेवल कंपनियों और एजेंटों को इस बात को लेकर चिं’ता करने की कोई जरूरत नहीं है। उनका यह बयान काफी अहम है क्योंकि एयरलाइन के निजीकरण की कोशिशों की बीच कुछ ह’लकों में इस तरह की खबरें मिल रही थी कि एयरलाइन अपने ऑ’परेशन्स बंद करने जा रही है। इससे यात्रियों और ट्रेवल कंपनियों आ’शंकित हो गए थे। एयर इंडिया लिमिटेड की कॉमर्शियल डायरेक्टर मीनाक्षी मलिक ने अपने सभी ट्रेवल पार्टनर्स को लिखा है, ”ट्रेवल मार्केट में इस तरह की अ’फवाह सुनने को मिल रही है कि एयरलाइन अपना परिचालन बंद कर सकती है।

मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि ये अ’फवाह आ’धारहीन हैं।”इससे पहले एयर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अश्विनी लोहानी ने शनिवार को कहा कि एयरलाइन अपनी उड़ानों का परिचालन जारी रखेगी एवं विस्तार करती रहेगी। लोहानी ने ट्वीट कर एयरलाइन के ऑपरेशन बंद करने की अफवाहों को आधारहीन करार दिया था।उन्होंने कहा था, ”Air India के बंद होने या ऑप’रेशन बंद करने से जुड़ी अफवाहें पूरी तरह आधारहीन हैं। एयर इंडिया अपनी उड़ानें एवं विस्तार जारी रखेगी। इससे यात्रियों, कॉरपोरेट्स या एजेंटों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। एयर इंडिया अब भी भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है।”




Leave a Reply