मुजफ्फरपुर : भाजपा के देशव्यापी कार्यक्रम सेवा और समर्पण अभियान के तहत चल रहे कार्यक्रम के अठारहवें दिन आज भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीपीएन कौलनी स्थित वृद्धाश्रम में रह रहे लोंगों को सम्मानित किया एवं भोजन करा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि
भारतीय संस्कृति में वृद्धों को अत्यंत उच्च एवं आदर्श स्थान प्राप्त है। आज भी अधिकांश परिवारों में वृद्धों को ही परिवार का मुखिया माना जाता है। परन्तु विडंबना है कि हमारे समाज में कई जगह पूरे परिवार पर बरगद की तरह छांव फैलाने वाला व्यक्ति वृद्धावस्था में अकेला, असहाय एवं बहिष्कृत जीवन जीता है। जीवनभर अपने मन, कर्म व वचन से रक्षा करने वाला, पौधों से पेड़ बनाने वाला व्यक्ति घर में एक कोने में उपेक्षित पड़ा रहता है या अस्पताल या वृद्धाश्रम में अपनी मौत की प्रतीक्षा करता है।

उन्होंने कहा कि हमें समाज में यह चेतना जगानी होगी कि वृद्ध हमारी जिम्मेदारी नहीं, आवश्यकता हैं। वे जीवन के अनुभवों के खजाने हैं जिन्हें सहेजकर रखना हर समाज एवं संस्कृति का धर्म एवं नैतिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर स्थानीय जिला कार्यालय में भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आनंद कृष्ण के नेतृत्व में प्रकोष्ठ द्वारा सेवा और समर्पण अभियान के तहत स्कूली बच्चों के बीच क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विजेता प्रतिभागियों को जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने मेडल एवं पारितोषिक से सम्मानित किया।

वहीं जिला कार्यालय में ही जिलाध्यक्ष रंजन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जयन्ती समारोह में बिहार भाजपा के संस्थापक वरिष्ठ नेता पूर्व राज्यपाल कैलाशपति मिश्र को उनके जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई। पार्टी नेताओं ने तस्वीर पर माल्यार्पण कर बिहार व भारतीय राजनीति में उनके योगदान की चर्चा की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि पार्टी के स्तंभ कहे जाने वाले कैलाश जी महान संगठनकर्ता थे। उन्होंने पार्टी के लिए अपना समस्त न्योछावर कर दिया। उनकी प्रेरणा से भाजपा आगे बढ़ती गई।
अद्भूत प्रतिभा के धनी बहुआयामी व्यक्तित्व कैलाश जी ने पहले जनसंघ फिर भाजपा को सींचकर पार्टी को एक मुकम्मल ऊंचाई तक पहुंचाया।
युवा शक्ति की नब्ज टटोल उसे ऊंचे पायदान पर बढ़ाने को पारखी कैलाशपति मिश्र अनुशासन प्रिय व्यक्ति थे। जो भी उनके पास आया, उनका होकर रह गया उनके समर्पण भाव का ही द्योतक है कि उन्हें तीन बार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। कैलाश जी जैसे कुशल संगठनकर्ता की बुनियाद पर ही आज पार्टी केंद्र की सत्ता तक पहुंची है। वहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह ने भाजपा के लिए संपूर्ण जीवन होम करनेवाले स्व. मिश्र को पार्टी का भीष्म पितामह एवं दधिचि बताते हुए कहा कि कैलाश जी एक व्यक्ति नही बल्कि सिद्धांतो पर चलने वाले ऐसे व्यक्तित्व थे जिनसे हम सभी कार्यकर्ताओं को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। वहीं उनके बताए मार्गों का अनुसरण करने का संकल्प लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कैलाश जी का संगठन के कार्यों से लेकर निरंतर क्षेत्रों का दौरा और पार्टी मुख्यालय में लगातार बैठकों के दौर पर भी उनकी निगाहें लगी रहती थीं। कैलाश जी संगठन के शीर्ष पदों पर रहे, बिहार सरकार में वित्त विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग के मंत्री, राज्यसभा के सदस्य और गुजरात के राज्यपाल भी रहे। लेकिन उन्होंने कभी भी चिंतक और विचारक की प्रवृत्ति का त्याग नहीं किया। एक खासियत उनकी थी-उनका कवित्व दर्शन। उनकी कविताओं का संग्रह पठनीय और प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम को पूर्व विधायक केदार गुप्ता, डॉ ममता रानी, हरिमोहन चौधरी, चंदा देवी उमेश पाण्डेय ने सम्बोधित किया.

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मनोज सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू ने किया.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार, जिला मंत्री कृष्ण बल्लभ यादव, जिला कोषाध्यक्ष रमेश केजरीवाल, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार, रविरंजन शुक्ला, प्रभात कुमार, संचित शाही धनंजय झा, सुजीत कुमार, प्रधुम्न राणा, राम बालक शर्मा, अभिषेक सौरभ, नंद किशोर पासवान, मो अलीमुद्दीन, आशीष अग्रवाल, भारत रत्न यादव, लखन लाल सिंह रमन, योगेश टिंकू, साकेत शुभम, विकास चौबे, सुमंत कुमार शुक्ला,उमा कुमारी, अनिला शाही, बेबी देवी,हरिकिशोर बैठा, विजय पाण्डेय, मनोज नेता आदि शामिल हुए.




Leave a Reply