5 महीने जेल में रहने के बाद मंगलवार को जाप सुप्रीमो और पूर्व सांसद पप्पू यादव पटना पहुंचे हैं। वे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि कोरोना में काम कर रहे रहे थे। लेकिन मुझे साजिश के तहत फंसाया गया। पूर्व सांसद ने मौजूदा सरकार के कई मंत्रियों पर भी आरोप लगाया है। पप्पू यादव ने यह भी कहा कि जाप उपचुनाव में कांग्रेस को मदद करेगी।
लाइव अपडेट
- उप चुनाव पर बोले पप्पू यादव- दोनों सीटों पर जाप कांग्रेस की मदद करेगी।
- तारापुर में कांग्रेस के उम्मीदवार को पूरा सपोर्ट करूंगा, वहां कैम्प करेंगे।
- पप्पू यादव ने कहा कि पूरा सपोर्ट कांग्रेस को है।
- दोनों गठबंधन के तरफ से माफिया को टिकट दिया जा रहा है।
- कांग्रेस को इन बहुरूपिया से बचना चाहिए।
- बुधवार को कोर कमिटी की बैठक करूंगा, रंजीत रंजन से बात करूंगा।
- इसके बाद राहुल गांधी से बात करूंगा। कांग्रेस राजा तो मैं रंक हूं।
- लखीमपुर खीरी भी जाऊंगा , किसानों को 2-2 लाख दूंगा।
- पप्पू यादव ने आंदोलन करने की दी चेतावनी। लखीमपुर खीरी के जो आरोपी हैं, वो क्रिमिनल हैं।
- पप्पू यादव ने नीति आयोग पर बिहार सरकार को घेरा।
- स्वास्थ्य मंत्री ने कई नर्सिंग होम का उद्घाटन किया है।
- कोरोना काल मे मैने सबको फोन किया, लेकिन किसी ने मदद नही किया।
- नीतीश कुमार को ऐसे चिरकुटों से बचना चाहिए।
- पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव पर भी हमला किया।
- कहा- BJP की मिलीभगत से उन्हें 300 करोड़ के ईडी के केस में छोड़ दिया गया
- लेकिन मेरे केस में कोई मामला है ही नहीं है, मुझे बेल नही मिला है मैं बरी हुआ हूं।


उपचुनाव लड़ने को लेकर कयास
11 मई को पप्पू यादव को कोरोना गाइडलाइन तोड़ने के एवज में गिरफ्तार कर लिया गया था। फिर उन पर 32 साल पुराने अपहरण के मामले में मधेपुरा जेल भेज दिया गया था। इस मामले में त्वरित सुनवाई हुई और पप्पू यादव इस केस से बरी हो गए। कयास लगाया जा रहा है कि पप्पू यादव कांग्रेस की तरफ से तारापुर विधानसभा उपचुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन पप्पू यादव के तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

राहुल गांधी से मिल सकते हैं पप्पू यादव
यदि पप्पू यादव कांग्रेस में जाते हैं तो उन्हें अपनी पार्टी जाप को कांग्रेस में विलय करना होगा। फिलहाल, ये सूचना है कि मंगलवार शाम पप्पू यादव दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं। बुधवार को वो राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन कांग्रेस की लीडर हैं। कांग्रेस से पूर्व सांसद भी रह चुकी हैं।

पप्पू यादव के कांग्रेस में शामिल होने के कयास के पीछे प्रशांत किशोर का नाम बताया जा रहा है। प्रशांत किशोर राजनीतिक रणनीति रणनीतिकार है। कन्हैया कुमार और पप्पू यादव को कांग्रेस में लाने की जिम्मेदारी प्रशांत किशोर थी। कन्हैया कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। अब बारी पप्पू यादव की है।




Leave a Reply