BIHARBreaking NewsSTATE

लालू की बेटी बोलीं- बिहार को फिसड्डी बनाकर नीति आयोग को ही दोषी ठहराते हैं CM नीतीश

लालू प्रसाद की बेटी डॉ. रोहिणी आचार्या ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा नीति आयोग की रिपोर्ट पर दिए बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा- बिहार को फिसड्डी राज्य बनाकर भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीति आयोग को ही दोषी ठहराते हैं। दूसरे के माथे पर फोड़ते हैं, वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद किस बात का रोना रोते हैं।

रोहिणी के बयान से साफ है कि वह नीति आयोग की रिपोर्ट को सही ठहरा रही हैं। नीति आयोग की रिपोर्ट को लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव ने भी शेयर किया था और इस रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था- ‘नीति आयोग विचित्र तरीके से काम कर रहा है।’

JDU प्रवक्ता बोले- डॉ. रोहिणी को जानकारी का अभाव

JDU प्रवक्ता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने डॉ. रोहिणी के बयान पर कहा है- हम तो नीति आयोग को आईना दिखाते हैं कि आपका जो पैमाना है वह विकसित राज्य और तीव्र विकासशील दोनों के लिए एक ही है। डॉ. रोहिणी को जानकारी का अभाव है। लालू परिवार को तो सिर्फ अपने आर्थिक स्वास्थ्य की चिंता रही है। आलोचना करनी है तो उसके लिए पारिवारिक लिमिटेड कंपनी बनी हुई है। पार्टी ने आज तक उनको आधिकारिक प्रवक्ता घोषित ही नहीं किया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.