BIHARBreaking NewsSTATE

मोतिहारी में पुलिस के 35 सिपाही हुए बीमा’र / कैंटीन में डिनर के बाद हुई फूड प्वाइजनिंग

पूर्वी चंपारण में ट्रेनिंग कर रहे 200 सिपाहियों में से 35 सिपाहियों की तबीयत रविवार देर रात डिनर के बाद अचानक बिगड़ गई। सभी को सिरदर्द, उल्टी सहित अन्य जटिल समस्याएं होने लगी। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस लाइन से गाड़ी मंगाकर उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ठेके पर मेस चलाने वाले सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है।

इधर, DM के निर्देश पर सिविल सर्जन ने देर रात मेडिकल टीम का गठन कर सभी बीमार सिपाहियों का इलाज शुरू कराया। सोमवार सुबह तक सभी सिपाही ठीक होकर वापस बैरक में चले गए हैं। फूड इंस्पेक्टर ने खाद्य सामग्री का नमूना संग्रह कर जांच के लिए पटना भेज दिया है।

खीर खानेवाले 35 सिपाही हुए बीमार

CRPF बिल्डिंग में अलग-अलग जिले के 200 सिपाही ट्रेनिंग कर रहे हैं। रविवार देर रात डिनर में रोटी-सब्जी तथा खीर बनी थी। खीर खानेवाले 35 सिपाही बीमार हो गए। पहले चार से पांच सिपाहियों को उल्टी होनी शुरू हुई। जैसे ही इसकी सूचना SP को मिली, गाड़ी से सभी को सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन देखते देखते अचानक अन्य सिपाहियों को भी उल्टी होने लगी।

इसके बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। आनन-फानन में सभी 35 बीमार सिपाहियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बाबत SP नवीन चंद्र झा ने बताया कि खाना खाने से प्रशिक्षु सिपाही बीमार हुए। सभी का इलाज कराया जा रहा है। दोषियों को चिह्नित किया जा रहा है। आखिर खाने में ऐसी कौन सी चीज मिला दी गई थी, जिसके कारण सिपाही बीमार हुए हैं?

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.