Repoted by Deepak
गायघाट।एसएसपी के निर्देश पर शराब माफियायों के विरूद्ध लगातार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस द्वारा लगातार छापेमा’री ज़ारी है। इधर बेनीबाद ओपी क्षेत्र के हनुमान नगर गांव में ग़ुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने कारवाई करते हुए शराब के दो धंधेबाज को गि’रफ्तार किया है। उसकी पहचान गांव के ही प्रमोद महतो और नूनू महतो के रूप में हुई है। बेनीबाद ओपी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर छापेमारी कर का’रवाई करते हुए फरार चल रहे दो शराब धंधेबाज को गि’रफ्तार किया है। उसके बाद पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।








Leave a Reply