तेजप्रताप यादव के बयान के बाद लालू प्रसाद को पटना बुलाने की कवायद तेज हो गई है। तेजप्रताप ने कहा था कि लालू प्रसाद यादव को दिल्ली में बंधक बना लिया गया है और पटना नहीं आने दिया जा रहा। चार-पांच लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की सपना देख रहे हैं। हालांकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बचाव में यह जरूर कहा कि लालू प्रसाद को कोई बंधक नहीं बना सकता।
इधर, यह भी कहा जा रहा है कि लालू प्रसाद दो सीटों कुशेश्वरस्थान और तारापुर पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव में प्रचार करने पटना आ सकते हैं। लालू प्रसाद नवरात्र के समय राबड़ी देवी के आवास में कलश स्थापना आयोजन में भी हिस्सा ले सकते हैं। लालू प्रसाद के लिए राबड़ी आवास में तैयार हो रहा खास कमरा भी तैयार हो रहा है।


राजद, कुशेश्वरस्थान और तारापुर के उपचुनाव को बहुत गंभीरता से लड़ रही है। इसलिए इस चुनाव प्रचार में लालू प्रसाद को लाने की तैयारी शुरू हो गई है। 14 अक्टूबर को नवरात्र है। बहुत संभव है लालू प्रसाद इसमें शामिल हों।




Leave a Reply