पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ बिहार एवं अरुणादित्य ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम बिहार राज्य पैरा ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2021 का आयोजन आज दिनांक 3 अक्टूबर 2021 को सुनयना रेस्ट हाउस, चांदनी चौक, मुजफ्फरपुर में कीया गया ।प्रतियोगिता में कुल 9 जिला के 42 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया । परिणाम इस प्रकार है –
पूमसे स्पर्धा
केटेगरी P 50 पुरुष वर्ग में उज्जवल कुमार ने प्रथम , सुमित कुमार ने द्वितीय (दोनों मुजफ्फरपुर) कृष्णा (पूर्वी चंपारण) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.
P 60 केटेगरी के पुरुष वर्ग में गौरव कुमार (शिवहर) ने प्रथम, धनंजय कुमार ने द्वितीय एवं मो. साहिल ने तृतीय स्थान(दोनों मुजफ्फरपुर) प्राप्त किया. I महिला वर्ग में प्रथम स्थान – सीतामढ़ी की नंदनी कुमारी ने प्राप्त कीया I
P70 पुरुष वर्ग में सौरभ कुमार (पूर्वी चंपारण) ने प्रथम स्थान प्राप्त कीया ।

क्योरगी स्पर्धा
केटेगरी K44- 58 किलोग्राम वर्ग में प्रथम स्थान मनोज कोरा (मुंगेर) एवं द्वितीय स्थान उज्ज्वल कुमार (मुजफ्फरपुर) ने प्राप्त कीया ।
K44- 63 किलोग्राम वर्ग में प्रथम स्थान मुजफ्फरपुर के हैदर परवाज़ ने, K41- 58 किलोग्राम वर्ग में मधुबनी के ललन कुमार ने प्रथम स्थान, K44- 80 किलोग्राम वर्ग में मधुबनी के राघवेन्द्र ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त कीया । महिला ग्रुप में K44- 46 किलोग्राम वर्ग में गोपालगंज की रिया सिंह एवं K44- 51 किलोग्राम वर्ग में मुजफ्फरपुर की कुमारी रश्मि ने प्रथम स्थान प्राप्त कीया ।



इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉक्टर राजीव कुमार (शिशु रोग विशेषज्ञ), विशिष्ट अतिथि के रूप मे अखिलेश कुमार (सचिव सेस्टोबाल एसोसिएशन ऑफ बिहार), राजेश कुमार साहू ( सचिव, बिहार ताइक्वांडो एसोसिएशन) , रंजीत कुमार ( रेल्वे सुपरिटेंडेंट, मुज0) एवं कुमार आदित्य ( पर्यवेक्षक, पैरालिंपिक कमिटी ऑफ बिहार) उपस्थित रहे ।
निर्णायक की भूमिका में दीपक कुमार, अभय कुमार, अनन्या एवं जितेंद्र थे, मुख्य निर्णायक के रूप में ओम प्रकाश राजा थे ।


इस अवसर पर राजीव कुमार, अजय गुप्ता, कुमार गौरव, धीरज कुमार आदि मौजूद रहे । धन्यवाद ज्ञापन पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अनीश ने कीया । आयोजन सचिव की भूमिका में हैदर परवाज रहे ।
समस्त जानकारी सचिव सचिव अनीश ने दी और कहा की इसी प्रतियोगिता के आधार पर बिहार की टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी ।










Leave a Reply