BIHARBreaking NewsSTATE

गायघाट में फीट इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम को लेकर बैठक

गायघाट में फीट इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम को लेकर बैठक

Repoted by Deepak

गायघाट। प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी भवन में शुक्रवार को बीआरपी उमेश राय के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत इन दिनों हर शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संस्थाएं लोगाें को रन करके व अन्य गतिविधियों के जरिए लाेगाें काे फिट रहने काे लेकर जागरूक कर रहे हैं। जिसमें एनसीसी कैडेट्स,एनएसएस कैडेट्स हर दिन 5 किमी की दाैड़ लगाकर लोगों काे स्वस्थ्य रहने के लिए प्राेत्साहित कर रहे हैं। इन गतिविधियों में प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

तकनीकि शिक्षण संस्थानों के डायरेक्टर,फैकल्टी और विद्यार्थियों को फिटनेस के प्रति सजग करने के लिए फिट इंडिया चैलेंज की शुरूआत की गई है। इसके लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरूआत हो गई है।6 से 8 तक के बच्चों के लिए ये कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।मौके पर अमित कुमार, ओम प्रकाश ठाकुर, अजय पटेल,वेदानंद झा, नीरज कुमार, अभिजित झा, अमानुल्लाह जाफर आदि थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.