BIHARBreaking NewsSTATE

दूसरे चरण की सीटों पर मतगणना / मुजफ्फरपुर में RDS कॉलेज के बाहर उमड़ी भीड़, पुलिस ने चलाई लाठियां

बिहार पंचायत चुनाव में दूसरे चरण की 676 पंचायतों के लिए आज नतीजे का दिन है। आठ बजे से इन पंचायतों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। मुजफ्फरपुर के RDS कॉलेज और अहियापुर स्थित बाजार समिति में मतगणना केंद्रों पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। कॉलेज के मेन गेट पर सैंकड़ों समर्थक भीड़ लगाकर खड़े थे। लोगों को हटाने के लिए पुलिस को यहां लाठियां भांजनी पड़ी है। इधर, बेतिया में तेज बारिश की वजह से मतगणना बाधित है।

जीत के बाद जश्न मनाते समर्थक।

जीत के बाद जश्न मनाते समर्थक।

काउंटिंग अपडेट…

  • बांका में जयपाल उर्फ विमल सोरेन समुखिया पंचायत से 235 वोट से जीते।
  • मुजफ्फरपुर में दिव्यांग प्रत्याशी के साथ मतगणना केंद्र पर बदसलूकी।
  • औरंगाबाद के महुआवं पंचायत से मुखिया पद पर ब्रजमोहन सिंह 240 वोट से जीते अंकोरहा पंचायत से मुखिया पद पर मुन्नी देवी विजयी हुई
  • मुंगेर के बनगामा पंचायत में निरंजन मंडल की मुखिया के पद जीत हुई है।
  • जहानाबाद जिले के घोसी प्रखंड के भाग 1 से जिला परिषद के उम्मीदवार अजय सिंह 250 वोट से जीते।
  • मुजफ्फरपुर के दो मतगणना केंद्रों पर पुलिस ने चलाई लाठियां।
  • दूसरे चरण के पंचायतों के लिए मतगणना दो दिनों तक चलेगी।
  • 34 जिलों में मतगणना केंद्र के बाहर सुबह 7 बजे से ही प्रत्याशी और उनके समर्थकों की भीड़ जुटने लगी।
  • काउंटिंग सेंटर के अंदर और बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
  • दूसरे चरण में 23,161 पदों पर कुल 76,279 उम्मीदवार मैदान में हैं।
  • इसमें 36,111 पुरुष और 40,168 महिलाएं शामिल हैं।
आरा में मतगणना केंद्र के अंदर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।

आरा में मतगणना केंद्र के अंदर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।

तीसरे चौथे और पांचवें चरण की भी चुनावी प्रक्रिया है जारी
पंचायत चुनाव में पहले चरण के सीटों पर गांव की सरकार बन चुकी है। वहीं दूसरे चरण की सीटों पर आज मतगणना जारी है। तीसरे चरण की सीटों पर प्रचार अपने पूरे रंग पर है। यहां 8 अक्टूबर को मतदान होना है। चौथे चरण की सीटों पर आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन। इस चरण में 36 जिलों के 53 प्रखंडों में चुनाव होना है। पांचवे चरण की सीटों के लिए 29 सितंबर से नामांकन जारी है यहां 6 अक्टूबर तक नामांकन होगा। पांचवें चरण में सभी 38 जिलों के 58 प्रखंडों में चुनाव होना है।

नवादा में मतदान केंद्र के बाहर लगी भीड़।

नवादा में मतदान केंद्र के बाहर लगी भीड़।

दूसरे चरण में 76279 उम्मीदवार ​मैदान में

दूसरे चरण में कुल 76,279 उम्मीदवारों ने 23,161 पदों के लिए नामांकन दाखिल किया था। इसमें 36,111 पुरुष और 40,168 महिला मैदान में थे। दूसरे चरण में सबसे अधिक जोर आजमाइश मुखिया के पद को लेकर दिखा। इसके बाद पंचायत समिति सदस्य के लिए नामांकन पत्र दाखिल हुए। पंच के कई पदों पर तो कोई उम्‍मीदवार ही नहीं मिला। साथ ही कई जगहों पर निर्विरोध निर्वाचन भी हुआ है। जिला परिषद सदस्य पद के लिए 1,204, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 6,279, मुखिया के लिए 6,277, वार्ड सदस्य पद के लिए सबसे अधिक 41,405 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। वहीं, वार्ड पंच के लिए 17,042 और सरपंच पद के लिए 4072 उम्मीदवार मैदान में थे।

मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।

मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।

मुजफ्फरपुर में मतगणना के केंद्र के बाहर लगी भीड़।

मुजफ्फरपुर में मतगणना के केंद्र के बाहर लगी भीड़।

29 सितंबर को संपन्न हुआ था मतदान

बिहार पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान बुधवार को संपन्न हो गया था। 34 जिलों के 48 प्रखंडों में वोटिंग हुई थी। बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। वहीं, जितिया पर्व के बावजूद मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें सुबह से शाम तक लग रही। कुछ जिलों में छिटपुट घटनाएं भी हुई थी। मुंगेर जिले के टेटियाबम्बर के टेटिया पंचायत में दो पक्षों के बीच पथराव हुआ था

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.