राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) हमेशा चर्चाओं में रहते आए हैं। कभी सड़क पर साइकिल चलाने तो कभी रिक्शे की सवारी से लेकर मिठाई व मकान बनाने तक उनके कई कारनामे सुर्खियां रहे हैं। ताजा माम’ला उनके नए लुक का है। उन्होंने बहन के बच्चे के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वे अरसे बाद लंबे बाल कटाए स्मार्ट लुक में नजर आ रहे हैं।तेज प्रताप यादव अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से त’लाक का मुक’दमा ल’ड़ रहे हैं। इस मामले में बीते दिनों नया मोड़ तब आया, जब ऐश्वर्या राय ने सास राबड़ी देवी पर घर से निकाल देने का आरोप लगाया। तब से ऐश्वर्या अपने पिता चंद्रिका राय के आवास पर रह रहीं हैं। त’लाक के मु’कदमे के बाद से तेज प्रताप यादव अपनी मां के सरकारी आवास से अलग रह रहे थे।

जबकि, ऐश्वर्या अपनी ससुराल में थीं। ऐसी चर्चा रही कि तेज प्रताप ने ऐश्वर्या के ससुराल में रहने तक बाल नहीं क’टवाने का फैसला किया था। तेज प्रताप ने कभी इसकी पुष्टि नहीं की, लेकिन ऐश्वर्या के मायके जाने के बाद बाल कटवाने के कारण इस चर्चा को बल मिला है।इसके पहले बीते 10 दिसंबर को तेज प्रताप यादव ने अपनी तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें है, जिसमें वे लंबे बालों में बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के ‘रॉकस्टार’ की तरह की ड्रेस में नजर आ रहे थे। वह तस्वीर वायरल हो गई थी। उसपर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आईं। यूजर्स ने तारीफ के साथ व्यंग्य भी किए। एक यूजर ने तस्वीर में तेज प्रताप को कौव्वाल बता दिया।

लिखा कि अगर कोई कव्वाली कार्यक्रम करना चाहता है तो तेज भइया से संपर्क करे। लेकिन अब तेज प्रताप ने अपना लुक बदल लिया है।तेज प्रताप यादव इसके पहले भी अपने अलग-अलग लुक व कारनामों को लेकर जाने जाते रहे हैं। बीते कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पटना स्थित अपने सरकारी आवास पर आधी रात में भगवान कृष्ण के रूप में नजर आए। इस दौ’रान उन्होंने ज’मकर बांसुरी भी बजाई। तेज प्रताप ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की. इसके पहले तेज प्रताप ने पटना के पास फतुहा में दीप ज’लाकर यज्ञ का उद्घाटन किया, फिर वहां बांसुरी भी बजाई। तेज प्रताप की बीते जुलाई 2019 की यह तस्वीर भी वायरल हाे गई थी।



Comment here