बिहार में मुख्यमंत्री की सुरक्षा से लेकर आतंकियों को पकड़ने के लिए अब महिला कमांडो तैनात होंगी। महाराष्ट्र से सीआरपीएफ के कांस्टेबल ट्रेनिंग कॉलेज से प्रशिक्षण लेकर आई सभी 92 महिला कमांडों जल्द ही एसएसजी (स्पेशल सिक्युरिटी ग्रुप), एटीएस और एसटीएफ में तैनात की जाएंगी। शुक्रवार को एटीएस के लिए इनकी स्क्रीनिंग होगी। एटीएस इनमें से करीब 15-20 महिला कमांडो शामिल होंगी। आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में भी इन्हें लगाया जा सकता है।
- आज एटीएस के लिए इनकी स्क्रीनिंग, सीएम सिक्युरिटी में भी रहेंगी
- ये सभी कमांडों बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीसैप) की जवान हैं
- 20 महिला कमांडो एटीएस में शामिल होंगी
- 08 सप्ताह की हुई है ट्रेनिंग महाराष्ट्र में









Leave a Reply