BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में चर्चित ब्रांड की नकली दवाइयां बरामद, आ’रोपी धंधेबाज पुलिस को देखकर हुआ फरार

मुजफ्फरपुर जिले में नकली सामान बनाने का कारोबार जोरों पर है। कुछ दिनों के अंतराल पर अक्सर इसका भंडाफोड़ होता है। ताज़ा मामला एक चर्चित ब्रांड का नकली कफ सिरप बनाने का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। हालांकि धंधेबाज़ फरार हो गया। उक्त कार्रवाई औराई थाना की पुलिस ने रामपुर चौक के समीप की है।

थानेदार राजेश कुमार ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी कि कोई बाहर का व्यक्ति ऑटो पर बोरा में संदिग्ध सामान लेकर किराये का मकान खोज रहा है। उसकी गतिविधि से वह संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जानकारी मिलते ही थानेदार ने दलबल के साथ धावा बोला। वहां से बोरे में भरा हुआ भारी मात्रा में रैपर और बोतल बरामद हुआ। इस पर विभिन्न चर्चित ब्रांड का रैपर लगा हुआ था।

बोतलों में कफ सिरप भी था। थानेदार ने इसकी जांच करवाई तो पता लगा की ये नकली कफ सिरप है। इसे जब्त कर लिया गया। आरोपित धंधेबाज़ की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

आसपास दवा दुकानों में करता था सप्लाई

जब्त किया गया नकली सिरप करीब 10 लाख से अधिक का बताया गया है। पुलिस ने आशंका जताई है की जिले के अलावा बाहर भी उसने दवा दुकानों में इसकी सप्लाई की होगी। इसका पता किया जा रहा है। थानेदार ने बताया की अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज किया जा रहा है। जिन ब्रांड का सिरप मिला है, उस कम्पनी के अधिकारियों से भी सम्पर्क करने की कवायद की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.