Breaking NewsDELHISTATE

अमित शाह ने किया अरविंद केजरीवाल का बड़ा ह’मला, बोले- ‘कोई बार-बार झां’सा नहीं दे सकता है’

दिल्ली में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि कोई एक बार झां’सा दे सकता है बार-बार नहीं। एक बार केजरीवाल ने जनता को झासा दिया, उसके बाद नगर निगम के चुनाव में आप पार्टी का सू’पड़ा साफ हो गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने वाली है।

बीजेपी ने यहां पर एमसीडी का चुनाव जीता है और आज सातों सांसद बीजेपी के हैं।उन्होंने कहा कि बीजेपी को चुनाव सभाओं से नहीं लड़ना है, बल्कि घर-घर जाकर ल’ड़ना है। मोहल्ला मीटिंग करके ल’ड़ना है। इस मौहल्ला मीटिंग की शुरुआत मैं ही करने जा रहा हूं। केजरीवाल जी अखबारों में अपनी फोटो वाला विज्ञापन देकर बधाई दे रहे हैं। अरे आपने कौन सा काम पूरा कर लिया, ये तो बताइए। 5 साल सरकार चलाने के बाद आप अब कामों को शुरू कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.