Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife Style

B’DAY: दीपिका पादुकोण को फैन ने खिलाया केक, साथ में थे रणवीर सिंह, वीडियो हो रहा वायरल…

दीपिका पादुकोण का आज बर्थडे है। अपने बर्थडे के मौके पर दीपिका, लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं। दीपिका लखनऊ में ए’सिड अटै’क सर्वाइवर्स के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। दिलचस्प बात ये है कि दीपिका के साथ रणवीर भी इस सेलिब्रेशन में उनके साथ हैं। दरअसल, एयरपोर्ट पर दोनों को साथ में लखनऊ के लिए रवाना होते देखा गया।

इस दौरान दीपिका का एक फैन एयरपोर्ट पर केक लेकर पहुंचा था। दीपिका ने इस दौरान केक कट किया और फैन को भी केक खिलाया। रणवीर हंसते-हंसते उस फैन को देख रहे थे।इस पूरे वीडियो को आप देखेंगे तो आप भी ये कहंगे की दीपिका से ज्यादा खुश आज के दिन उनके पति रणवीर हैं। वैसे ये तो सब जानते ही हैं कि रणवीर, दीपिका से बहुत प्यार करते हैं। इसके साथ ही वो दीपिका की बहुत केयर भी करते हैं। इस दौरान भी दोनों एक साथ बहुत प्यारे लग रहे थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.