सरैया में पंसस पर तीन राउंड फायरिंग चुनावी रंजिश की संभावना बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
मुज़फ़्फ़रपुर : जिले के सरैया प्रखंड के जैतपुर ओपी के रामपुर विश्वनाथ पंचायत के निवर्तमान पंसस राजन चौधरी ने अपराधियो ने फायरिंग कर जान से मारने का प्रयास किया। हालांकि गोली उनकी बाइक में लगी। दो गोली टायर पर और एक गोली लुकिंग ग्लास पर लगी। वे बाइक से कूदकर खेत मे भाग गए। जिससे उनकी जान बची। वहां से भागकर वे अपने घर पर पहुंचे। गांव में दहशत का माहैल बन गया। बताया गया की राजन चौधरी उम्मीदवार भी है। पंचायत में चुनाव प्रक्रिया जारी है। वे बाइक से अकेले क्षेत्र में निकले थे। इसी दौरान रास्ते मे बाइक सवार दो अपराधियों ने उनका पीछा किया। ओवरटेक कर आगे निकल फिर बाइक घुमाकर सामने से आये। पीछे बैठे अपराधी ने पिस्टल निकाला और फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग झोंक दिया। घटना के बाद अपराधी पिस्टल लहराते हुए भाग निकले। सूचना मिलने के बाद जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन शुरू की गई। मौके से तीन खोखा बरामद किया गया। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पीड़ित राजन चौधरी ने बताया की दोनों अपराधियों नेपीड़ित राजन चौधरी ने बताया की दोनों अपराधियों ने चेहरा बांधा हुआ था। दोनों की उम्र 23-27 वर्ष के बीच आंकी गयी है। पीड़ित ने चुनावी रंजिश में घटना को अंजाम देने की आशंका जताई है। लेकिन, किसी को पहचान नहीं सके हैं। इधर, SDPO राजेश शर्मा ने बताया की घटना की सूचना मिली है। छानबीन की जा रही है।











Leave a Reply