पटना के बोरिंग रोड के एक ज्वेलरी शॉप में चेन खरीदने आई महिला ने सफाई से चेन उड़ा ली। वह घटना को अंजाम देकर चली गई, लेकिन पता तब चला जब कर्मचारियों को बॉक्स से एक चेन कम मिली। काफी तलाश के बाद जब CCTV खंगाला गया तो उसमें एक संदिग्ध महिला दिखी, जिसने चेन खरीदने के बहाने एक चेन पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार को हुई घटना के बाद अब ज्वेलरी दुकानों के ग्रुप में वीडियो शेयर कर महिला का पता लगाया जा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी उसे कोई जानकारी नहीं दी गई है।



CCTV फुटेज में दिख रही महिला मुंह पर मास्क लगाई है, जिससे उसका चेहरा ठीक से पहचान में नहीं आ रहा है। वह मंगलवार को SK पुरी थाना क्षेत्र के बोरिंग रोड पर स्थित एक ज्वेलरी शॉप में चेन खरीदने के लिए आई। उसने एक एक कर कई बॉक्स से चेन निकलवाया और फिर सफाई से एक चेन उड़ा ली। ज्वेलरी शॉप वाले को जब तक घटना का पता चला महिला शॉप से जा चुकी थी। अब CCTV से महिला की पड़ताल की जा रही है।






Leave a Reply