BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में आज बारिश का अ’लर्ट / पटना, गया, नालंदा सहित 31 जिलों में होगी तेज बारिश

बिहार में पटना सहित 31 जिलाें में 24 घंटे में बारिश का अलर्ट है। यहां हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पूर्व और दक्षिण मध्य बंगाल की खाड़ी पर बने एक चक्रवाती हवा के क्षेत्र के प्रभाव से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल के तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

इससे संबंधित एक च्रकवाती हवा का क्षेत्र फैला है, जो अगले 24 घंटे में और प्रभावी हो जाएगा। इस मौसमी कारणों से वायु मंडल में नमी की मात्रा में काफी तेजी से बढ़ रही है। इस कारण से बिहार में अगले 24 घंटे में नमी का प्रभाव दिखने लगेगा। इससे 31 जिलों में बारिश होगी।

24 घंटे में इन 31 जिलों में बारिश का सिस्टम
मौसम विभाग के मुताबिक नमी के कारण आने वाले 24 घंटे में उत्तर पूर्वा और दक्षिण पूर्व के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया और दक्षिण मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद के कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

दक्षिण पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल के साथ उत्तर पश्चिम बिहार के पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और उत्तर मध्य बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर में एक या दो जगहों पर हलकी से मध्य बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान पूरे राज्य में एक या दो जगहों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी है।

ऐसे आई मौसम में नमी
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से चक्रवाती हवा का फैलाव पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार होते हुए हिमालय के तराई तक जा रहा है। इसके साथ ही नमी का प्रभाव बिहार के अधिकांश हिस्से में दिखाई दे रहा है। इससे बारिश का मौसमी सिस्टम एक्टिव हो रहा है। बुधवार को 31 जिलों में अधिकतर जगहों पर बादल छाए रहेंगे, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

बारिश को लेकर बुधवार तक का अलर्ट
मौसम विभाग ने बारिश को लेकर 29 सितंबर तक बिहार के सभी हिस्से में ग्रीन अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं। 30 सितंबर को बक्सर, रोहतास, भोजपुर, भभुआ, अरवल, औरंगाबाद में अधिकांश हिस्से में बारिश होने का अनुमान है। दो दिनों तक बारिश से मौसम थोड़ा राहत देने वाला होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.